फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow museum to portray wajid alilifestyle

दरबारी और नर्तकियों के साथ कैसे दिन बिताते थे नवाब,दिखेगा यहां

Sun, 28 Jun 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
lucknow museum to portray wajid alilifestyle

अवध के नवाब वाजिद अली शाह का दरबार कैसा दिखता था? वहां की खासियतें क्या थीं? कैसे वहां कलाकार, नर्तक नवाब और दरबारियों संग दिन बिताते थे? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब दर्शकों को जल्द ही राज्य संग्रहालय में मिल जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य संग्रहालय में अवध गैलरी सजाने की तैयारी है,जहां न सिर्फ वाजिद अली शाह के दरबार की खासियतें होंगी बल्कि काकोरी लूटकांड के शहीदों की शहादत को याद करते हुए पूरे घटनाक्रम का एक सजीव आभास भी उकेरा जाएगा।
विज्ञापन


लाइट एंड साउंड संग थ्री डी इफैक्ट से लैस दोनों गैलरियां राज्य संग्रहालय में आने वाले समय में देखने को मिलेंगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। पूरे प्रदेश में अपनी किस्म का ये अलग प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही मुकुट में नजर आएंगे नवाब

lucknow museum to portray wajid alilifestyle

अवध के नवाब वाजिद अली शाह के दरबार की रौनक, संगीतज्ञ, वाद्य यंत्रों के साथ वादक, कथक नृत्यांगनाओं के साथ नवाब वाजिद अली शाह शाही मुकुट में नजर आएंगे।

अवध की शान को दर्शाता ऐसा ही दुर्लभ चित्र सैकड़ों स्क्वायर फीट में सजाया जाएगा। अवध गैलरी में दरबारियों, फरियादियों, सिंहासन, नर्तकों और सबसे खास अटारियों से झांकती पर्दानशींनों को भी उकेरा जाएगा।

चित्रकारी के अलावा तख्त, सिंहासन, आदमकद नवाब और दरबारियों को स्थापित करने का प्लान है। बैकग्राउंड में पल-पल बदलती रोशनी के साथ साउंड से भी अवध का लगभग डेढ़-दो सौ साल पहले का समय उकेरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed