फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Murder of farmer by beating his head, dead body found in the verandah, son sleeping in the room did not notice

लखनऊ : सिर कूंचकर किसान की हत्या, बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, कमरे में सो रहे बेटे को नहीं लगी भनक 

Tue, 09 Nov 2021 09:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Nov 2021 09:35 AM IST
सार

शिवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को दिन में गांव के दो लोग घर आए थे और दोनों ने उसके पिता के साथ शराब पीने के साथ ही मीट पकाकर खाया था। शाम करीब पांच बजे दोनों व्यक्ति चले गए थे।

विज्ञापन
Lucknow: Murder of farmer by beating his head, dead body found in the verandah, son sleeping in the room did not notice
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंथरा के गड़रियनखेड़ा गांव में किसान जगजीवन रावत की रविवार रात घर के बरामदे में सोते वक्त सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मगर पास के कमरे में सो रहे उनके बेटे को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह बेटे ने चारपाई के नीचे खून फैला देख पिता के ऊपर से कंबल हटाया तो खून से लथपथ लाश देख पुलिस को सूचना दी। वारदात की वजह पता नहीं चल सकी मगर संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बंथरा के लोनहा गांव निवासी जगजीवन रावत (45) करीब दस वर्ष से गांव से कुछ दूर गड़रियनखेड़ा गांव के पास अपने खेत में मकान बनाकर रहते थे। वर्ष 2015 में उनकी पत्नी वीरमती की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जगजीवन के दो बेटे शिवा उर्फ गोलू (18) और रीतेश (15) हैं। रीतेश काफी समय से राजाजीपुरम की एक दुकान पर नौकरी करने के साथ ही वहीं रहता है। जबकि शिवा गड़रियनखेड़ा स्थित घर में जगजीवन के साथ रहता है। 
विज्ञापन


शिवा के मुताबिक, रविवार रात उसके पिता खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में सोए थे और वह कमरे में सो गया था। सोमवार सुबह शिवा कमरे से निकला तो देखा कि पिता की चारपाई के नीचे खून फैला था। उसने जगजीवन के ऊपर पड़ा कंबल हटाया तो खून से लथपथ उनकी लाश देख चीख पड़ा। जगजीवन का सिर बुरी तरह से कूंचा गया था। शिवा ने लोनहा गांव में रहने वाले अपने ताऊ रामविलास के साथ ही परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। बंथरा इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद में वारदात की आशंका
शिवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को दिन में गांव के दो लोग घर आए थे और दोनों ने उसके पिता के साथ शराब पीने के साथ ही मीट पकाकर खाया था। शाम करीब पांच बजे दोनों व्यक्ति चले गए थे। शिवा ने बताया कि उसके पिता अपने हिस्से की काफी जमीन कई लोगों को बेच चुके थे। सोमवार को भी उन्हें अपनी कुछ जमीन की रजिस्ट्री करने जाना था। मगर इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। ऐसे में संपत्ति विवाद में जगजीवन की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिवा ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है मगर घर में हत्या हो गई और उसे भनक तक नहीं लगी, यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed