फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Municipal Corporation House: BJP and Congress councilors clashed in front of the Mayor, Congress said

लखनऊ नगर निगम सदन: मेयर के सामने भाजपा और कांग्रेस पार्षद में बहस, कांग्रेस ने कहा- आप बार-बार न बोलिए

Sat, 21 Feb 2026 01:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:01 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम सदन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच हंगामा हुआ, भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने सदन का बहिष्कार किया। नगर निगम का नया बजट 46 अरब रुपये का होगा, जिसमें 300 करोड़ रुपये अधिक विकास कार्यों, खुले नालों, पुलिया, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन, यातायात सुधार और गोवंश रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow Municipal Corporation House: BJP and Congress councilors clashed in front of the Mayor, Congress said
लखनऊ नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ नगर निगम का सदन शनिवार को शुरू हो गया। जिसकी शुरूआत हंगामे से हुई। जब भाजपा पार्षद बोल रहे थे, तभी कांग्रेस ने उनको रोक दिया। इस पर बहस होने लगी। देखते ही दोनों ओर से हंगामा होने लगा। भाजपा पार्षद के बोलने पर कांग्रेस वाले ने कहा कि आप बार-बार न बोलिए। इसके बाद दोनों पक्षों में स्थिति यहां तक पहुंची कि अन्य पार्षदों को बीच में आना पड़ा। इससे आहत होकर भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने सदन का बहिष्कार किया। वो सदन छोड़कर वह चले गए।

विज्ञापन


Trending Videos

नए बजट में तीन अरब का इजाफा करेगा नगर निगम

नगर निगम इस वर्ष शहर में विकास कार्यों पर पछले वर्ष की तुलना में 300 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करेगा। रथा बजट तैयार कर लिया गया है। यह रविवार को नगर निगम कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। 

बीते वर्ष नगर निगम का बजट 43 अरब रुपये का था जो इस बार 46 अरब रुपये का होगा। बजट में खुले नालों को इकने, पुलिया मरम्मत, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन और पातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। 



प्रस्तावित बजट में एलडीए से हैंडओवर हुई गोमती नगर की कई कॉलोनियों पर 55 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च का भी प्रस्ताव है। बीते वर्ष बजट में इस मद में रकम का कोई प्रावधान नहीं कया गया था। छुट्टा गोवंश के रखरखाव के लिए भी बीते वर्ष की तुलना में अधिक धनराशि का प्रावधान किया गया है। 

बीते वर्ष 15 करोड़ का ही प्रावधान 10 हजार से अधिक गोवंशों के लए किया गया था जिसे नए बजट में बढ़ाकर 23 करोड़ किया पया है। इसी तरह विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन भत्ते में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed