फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Munawwar Rana shared the picture of CM Yogi, wrote two lines emotional lines

लखनऊ : मुनव्वर राना ने शेयर की सीएम योगी की मां के साथ फोटो, लिखा- मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं

Thu, 05 May 2022 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 May 2022 03:17 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपनी मां से मिले। पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। वहीं, शायर मुनव्वर राना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से मिलने के समय की फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके अलावा बेहद भावुक पंक्तियां भी लिखी है।

विज्ञापन
Lucknow: Munawwar Rana shared the picture of CM Yogi, wrote two lines emotional lines
मां के पैर छूते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शायर मुनव्वर राना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से मिलने के समय की फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके अलावा बेहद भावुक पंक्तियां भी लिखी है।

विज्ञापन


मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं
मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि मंगलवार को अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।




योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरे। उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार था। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते-रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं। पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते-रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed