{"_id":"607c4ed72c7d506620648261","slug":"lucknow-mother-s-death-father-in-hospital-message-of-children-crying-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मां की मौत, पिता अस्पताल में, बिलखते बच्चों का मैसेज वायरल होते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मां की मौत, पिता अस्पताल में, बिलखते बच्चों का मैसेज वायरल होते ही मचा हड़कंप
Mon, 19 Apr 2021 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:01 PM IST
सार
मां नीरू श्रीवास्तव की मौत अस्पताल में हो गई, पिता दूसरे अस्पताल में कोविड पॉजिटिव होकर भर्ती हैं। गोमतीनगर स्थित प्राइड अस्पताल ने कह दिया कि शव ले जाओ, एंबुलेंस तक नहीं देने को राजी हुआ।
विज्ञापन
covid-19 death (file photo)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइड अस्पताल विशालखंड गोमतीनगर में भर्ती कोरोना संक्रमित नीरू श्रीवास्तव की रविवार को मौत हो गई है। उनके पति आईसीयू में हैं। घर पर दो बच्चे हैं, अस्पताल कह रहा है कि शव ले जाइए, बच्चे कैसे ले जाएं। कैसे कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार करें। यह संदेश रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मैसेज में कहा गया था कि एंबुलेंस न मिलने से शव ले जाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रफत फातिमा ने बताया कि उनके पास कानपुर से एक फोन आया और इस मामले में मदद मांगी गई। इसके बाद उन्होंने दिवंगत के परिवार से संपर्क किया। सीएमओ को इस मामले से अवगत कराया। सीएमओ संजय भटनागर ने कहा कि जांच के लिए टीम भेजी है। वहां से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस से जिला प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ पांडेय ने अस्पताल प्रशासन को एंबुलेंस मुहैया कराने को कहा तब जाकर अस्पताल ने एंबुलेंस दी। प्राइड अस्पताल के डॉ. प्रसून से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
नीरू श्रीवास्तव के पड़ोसी व खुद को पारिवारिक सदस्य के जैसा बताने वाले राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज में नंबर उनके छोटे भाई मिंटू का है। नीरू के पति अशोक निर्माण निगम से रिटायर्ड हैं और आईसीयू में एडमिट हैं। नीरू की बेटी शुचि ने बताया कि चार दिन पहले मम्मी का ऑक्सीजन लेवल नीचे चला गया था।