फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: More than 25.15 crore saplings were planted, Governor planted saplings in Kukrail forest area and CM Chitrakoot

Plantation in UP: 25 करोड़ से ज्यादा पौधे रोप किया लक्ष्य पार, राज्यपाल ने कुकरैल वन क्षेत्र और सीएम ने चित्रकूट में किया पौधरोपण

Wed, 06 Jul 2022 10:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jul 2022 10:03 AM IST
सार

सभी 75 जिलों में 50 मंत्रियों, 25 सांसदों और शासन के नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि वर्ष 2030 तक ये वृक्ष करीब 18.55 मिलियन टन कार्बन अवशोषित करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow: More than 25.15 crore saplings were planted, Governor planted saplings in Kukrail forest area and CM Chitrakoot
Chitrakoot: मुख्यमंत्री योगी ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को 25 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपकर लक्ष्य पार किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में पौधरोपण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा सभी 75 जिलों में 50 मंत्रियों, 25 सांसदों और शासन के नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण  हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि वर्ष 2030 तक ये वृक्ष करीब 18.55 मिलियन टन कार्बन अवशोषित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वन महोत्सव के अंतर्गत ईको गार्डेन, लखनऊ में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। वन मुख्यालय पर मंगलवार की शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में वन विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने बताया कि इस साल 35 करोड़ पौधरोपण से बड़े होने वाले वृक्ष वर्ष 2030 तक करीब 18.55 मिलियन टन कार्बन का अवशोषण करेंगे। अगले पांच वर्षों में 175 करोड़ पौधरोपण से लगभग 72 मिलियन टन कार्बन का अवशोषण होगा, जो यूपी के कार्बन अवशोषण लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत होगा। सभी पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की गई। हरीतिमा अमृत वन एप पर लगातार अभियान की प्रगति रिपोर्ट अपलोड की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि पर इमारती और फलदार पौधों का रोपण किया गया। मुख्य प्रताजियों नीम, सहजन, आंवला, इमली, अर्जुन, जामुन, बेल, आम, महुआ, सागौन, शीशम, गुटेल, बांस, पीप, पाकड़, बरगद आदि पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों ने 1 से लेकर 10 तक पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे और राजमार्र्गों के किनारे पौधरोपण को प्राथमिकता दी गई। इस अभियान पर निगरानी कमांड सेंटर पर स्थित पीएमएस (प्लांटेशन मॉनीटरिंग सिस्टम) और एनएमएस (नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से की गई। मिशन निदेशक ईवा शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में 25.15 करोड़ पौधे रोप गए थे। यह संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed