फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: More than 100 patients are being admitted to hospitals because of high temperature.

Lucknow: बीमार कर रही गर्मी... रोजाना 100 से ज्यादा मरीज हो रहे भर्ती, 80 फीसदी सरकारी में हो रहे भर्ती

Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

भीषण गर्मी के कारण लखनऊ में हर रोज करीब 100 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी सरकारी अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow: More than 100 patients are being admitted to hospitals because of high temperature.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली संकट के बीच भीषण गर्मी बीमार कर रही है। राजधानी में रोजाना गर्मी की चपेट में आए सौ से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इनमें से 80 फीसदी सरकारी और बाकी निजी अस्पतालों में एडमिट हो रहे हैं।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि शुक्रवार की ओपीडी में बुखार के 113 और दस्त के 47 मरीज आए। दस्त के 18 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। सिविल की ओपीडी में बुखार के 80 और दस्त के 20 मरीज आए। बुखार व डायरिया की शिकायत वाले 25 मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, इमरजेंसी में रोजाना 25-30 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी का प्रकोप: दोपहर में बंद कर दिया जाता है राम मंदिर का निर्माण कार्य, दूसरे तल पर चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ayodhya: 500 वर्षों का संघर्ष बता रहीं राम मंदिर की दीवारें, आडवाणी की रथयात्रा का भी किया गया जिक्र


लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कौशल ने बताया कि ओपीडी में 70-80 मरीज बुखार-डायरिया के आ रहे हैं। इमरजेंसी में 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 50-60 नए मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में रोजाना आठ से दस मरीज भर्ती हो रहे हैं। निजी अस्पतालों अनुमान के मुताबिक, रोजाना 30-50 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed