फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Molestation in the night club of Summit Building, drunken youths kicked and punched

लखनऊ : समिट बिल्डिंग के नाइट क्लब में छेड़छाड़, नशे में धुत युवकों में चले लात-घूंसे

Sat, 07 May 2022 02:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 02:28 PM IST
सार

किसी  ने एक युवती को छेड़ दिया। युवती और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बार बंद, सब भागे।

विज्ञापन
Lucknow: Molestation in the night club of Summit Building, drunken youths kicked and punched
नाइट क्लब में चले लात घूंसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में विभूति खंड इलाके के समिट बिल्डिंग में शुक्रवार रात फिर बवाल हुआ। रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में युवक-युवतियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात एक बजे शराब परोसी जा रही थी। करीब 100 से ज्यादा लड़कों की भीड़ डीजे पर डांस कर रही थी।

विज्ञापन

 

किसी  ने एक युवती को छेड़ दिया। युवती और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बार बंद, सब भागे। बवाल बढ़ने पर सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड  डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक पुलिस पहुंची तो बार बंद हो चुका था। सभी लोग भाग गए थे। शनिवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर विवाद करनेवाले युवकों की पहचान कराई जा रही हैं। वहीं बार संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बाउंसर ने पेन से मैनेजर को गोद डाला था  
समिट बिल्डिंग इससे पहले भी विवादों में रही है। 16 अप्रैल की रात भी यहां एक बार के अंदर मारपीट हुई थी। नशे में धुत बार के बाउंसर ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोद डाला था। करीब डेढ़ महीने पहले एक बार में डांस करने को लेकर समिट बिल्डिंग में चाकूबाजी हुई थी। इस वारदात में तीन लोग घायल हुए थे, लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed