फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Modi is not PM but king, ready to debate with him, will think about old pension including 7 big thing

लखनऊ: मोदी पीएम नहीं राजा हैं उनसे डिबेट को तैयार, पुरानी पेंशन पर सोचेंगे सहित राहुल गांधी की 7 बड़ी बातें

Sat, 11 May 2024 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 May 2024 06:38 AM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित हुए राष्ट्रीय संविधान सम्मलेन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
Lucknow: Modi is not PM but king, ready to debate with him, will think about old pension including 7 big thing
मंच पर एक बच्ची से मिलते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की वकालत कहते हुए कहा कि मैं तो कहता हूं कि जातीय जनगणना करा लीजिए, यह पता तो लगे देश में कितने पिछड़े, दलित और आदिवासी आदि हैं। देश के करोड़ों लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। पीएम देश को सुपर पावर बनाने की बात करते हैं, बिना 90 फीसदी लोगों के। क्या 10 फीसदी आबादी से सुपर पावर बनाएंगे? राहुल बोले, पीएम कहते हैं कि संविधान को खत्म नहीं करेंगे। सीबीआई-ईडी का राजनीतिक प्रयोग करना, लोकतंत्र पर आक्रमण करना, सभी संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को रखना, नोटबंदी कर करोड़ों की जिंदगी बर्बाद करना, सेना में अग्निवीर योजना लागू करना यही संविधान पर हमला और उसको खत्म करना है।

विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को समृद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं। एक, जो सुबह से शाम तक सत्ता के लिए दौड़ते हैं। सच्चाई नहीं स्वीकार करते हैं। बस किसी भी तरह सत्ता में आ जाएं, इसी में लगे रहते हैं। दूसरे वे लोग होते हैं जो सच्चाई सामने दिख रही है उसको स्वीकार करते हैं। आंबेडकर, गांधी, बुद्ध, पेरियार ने यही किया।
विज्ञापन


 कहा, हिंदुस्तान के लोगों को छोटे-छोटे खांचे में बांटा
राहुल गांधी ने कहा कि पैदा होने से पहले आपका (दलितों-पिछडों का) भविष्य तय हो जाता था। आपकी योग्यता, क्षमता, काम को नहीं देखा जाता था। हिंदुस्तान के लोगों को छोटे-छोटे खांचे में बांट दिया जाता था। आप छुओगे नहीं, आप जमीन नहीं खरीदा सकते, करोडों, अरबों लोगों ने ऐसे अपनी जिंदगी जी है। क्योंकि लोगों ने सच्चाई नहीं स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने दादा-पिता की लाश देखी है, राजनीति मेरे लिए नशा नहीं
राहुल ने इस दौरान इमोशनल कार्ड भी खेला। उन्होंने कहा कि एक नेता सुबह उठकर सिर्फ यह सोचता है कि सत्ता कैसे मिलेगी। मेरी उसमें रुचि नहीं है। मेरे लिए राजनीति जनता की मदद करने का औजार है। राजनीति मेरे लिए नशा नहीं है। मैंने अपने दादा-पिता की लाश देखी है। कोई नेता सुबह उठकर सूट-बूट पहनकर, वीडियो बनाता है। मैं स्पष्ट हूं कि मुझे 90 फीसदी लोगों को भागीदारी दिलानी है। उन्होंने खुद को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कहा कि मैं वहां गया था ताकि यह देख सकूं कि लोकतंत्र की हत्या कौन कर रहा है। मैं सोच रहा था कि मेरे परदादा ऐसी सेल में 12 साल रहे थे तो मुझे भी 10 साल रहना चाहिए।

पीएम से डिबेट के लिए तैयार, पुरानी पेंशन बहाल करेंगे
राहुल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सवाल-जवाब भी किया। पीएम मोदी से संवाद के सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं 100 फीसदी इसके लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि पीएम संवाद नहीं करेंगे। मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी तैयार हैं। पुरानी पेंशन के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम इसे बहाल करेंगे। हमने अपने घोषणा पत्र में पांच गारंटी के तहत सभी वर्ग को शामिल किया है। संस्थाओं के निजीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि रेलवे जैसी बड़ी संस्थाओं का अंधाधुंध निजीकरण ठीक नहीं है। शिक्षा-स्वास्थ्य में सरकारी नौकरी मिले, हमारा यह प्रयास होगा।

संविधान से समाज में आई समानता
सम्मेलन की अध्यक्षता सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी समानता और समता को सुनिश्चित करता है। पहले सत्र में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वंगाला ईश्वर्या ने कहा कि अगर आज संविधान न होता तो ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक को उनके हक और अधिकारों को कभी न दिया जाता। न्यास के महासचिव अधिवक्ता महेंद्र मंडल ने कहा कि समाज के लिए संविधान इस तरह आवश्यक है, जिस तरह जीवन के लिए ऑक्सीजन। सम्मेलन को फ्रैंक हुजूर, नीरज पटेल, मेजर शेखर और तारीक सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया।

पीएम मोदी 21वीं सदी के राजा हैं

Lucknow: Modi is not PM but king, ready to debate with him, will think about old pension including 7 big thing
कार्यक्रम में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी पीएम नहीं 21वीं सदी के राजा हैं। उन्हें संसद, कैबिनेट और संविधान से लेना-देना नहीं है। उनके कुछ फाइनेंसर हैं, असली ताकत उनके पास है। बहुत सारे अनपढ़ राजा भी जनता की बात सुन लेते थे। किंतु पीएम लोगों की बात नहीं सुनते हैं। पब्लिक सेक्टर, न्यायपालिका, मीडिया, सेना में दलित-पिछड़ाें के रास्ते बंद हैं। उनके सारे नेता कह रहे हैं कि आरक्षण को खत्म कर देंगे। मैं कहता हूं कभी नहीं कर सकते हैं।

अडानी-अंबानी नहीं, देश की जनता ही पीएम को बचाएगी
राहुल गांधी ने पीएम के साथ ही अडाणी-अंबानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने अडाणी का नाम ले लिया है। वह कह रहे हैं मुझे बचाओ, जनता ने घेर लिया है। किंतु अडाणी-अंबानी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। जनता ही उनको बचाएगी। सम्मेलन में न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव, न्यायमूर्ति पीडी नकवी, राजेंद्र पाल गौतम, गुरदीप सिंह सप्पल, सुभाषिनी शरद यादव, डॉ. अनिल जयहिंद, डॉ. रविकांत, डॉ. रतन लाल उपस्थित थे।

पीएम नहीं बन रहे मोदी, 180 से ज्यादा सीट नहीं आएगी
राहुल ने कहा कि एक बात स्पष्ट कर देना चाह रहा हूं कि मोदी पीएम नहीं बन रहे हैं। यह सौ फीसदी तय है। कहिए तो साइन कर दूं, लिखकर दे दूं। क्योंकि पीएम मोदी की पूरी योजना भाई को भाई से लड़ाने की थी, जो सफल नहीं हुई। अगर ईवीएम पर कब्जा नहीं हुआ तो उनकी 180 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी।

जैनब से मिले गले, प्यार से दुलारा भी
राहुल गांधी का कार्यक्रम शुरू होते ही ठाकुरगंज की सात साल की बच्ची जैनब अली मंच पर एक पोस्टर लेकर पहुंच गई। इसमें लिखा था मक्का और मदीना जाके राहुल मामा के लिए दुआ की है। मुझे अपने मामा राहुल गांधी से मिलना है। राहुल ने इसे पढ़ा और बच्ची को गले लगाया। बच्ची ने राहुल गांधी को अपना ख्याल रखने को कहा। जैनब की मां जहांआरा ने बताया कि 11 जनवरी को हमने मदीना जाकर राहुल गांधी के लिए दुआ की है। मैं और मेरा परिवार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed