फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Missing student found on Charbagh railway station.

Luckow: घर से स्कूल गई किशोरी महिला के साथ लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर मिली, पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 17 Aug 2024 06:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

रायबरेली के बछरावां से लापता हुई किशोरी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Lucknow: Missing student found on Charbagh railway station.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अमावां गांव से मंगलवार सुबह स्कूल के लिए निकली लापता किशोरी शुक्रवार शाम को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिली। चारबाग पुलिस चौकी ने मामले की जानकारी बछरावां पुलिस को दी जिस पर किशोरी को बछरावां लाया गया। वहीं किशोरी के साथ एक महिला को भी पकड़ा गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बताते हैं कि अमावां गांव से एक किशोरी स्कूल पढ़ने के लिए मंगलवार को घर से निकली थी। इस दौरान वह कहीं चली गई। इस पर बछरावां कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को किशोरी के माता-पिता उसकी तलाश में लखनऊ गए थे जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर वह एक महिला के साथ मिली।
विज्ञापन


चारबाग पुलिस ने मामले की जानकारी बछरावां पुलिस को दी और रात करीब आठ बजे किशोरी को महिला के साथ बछरावां लाया गया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला का साथ मिली है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने पुलिस पर महिला को बचाने का आरोप लगाकर थाने के बाहर हंगामा किया। यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed