फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Minor niece raped, wife beaten up after coming to rescue her, accused in custody

Lucknow: नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, बचाने आई पत्नी को पीटा, आरोपी हिरासत में

Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
सार

किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी बेहोश मिली, जिसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Minor niece raped, wife beaten up after coming to rescue her, accused in custody
- फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

बंथरा इलाके में 13 वर्षीय किशोरी से उसके मामा ने रविवार सुबह दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


किशोरी कक्षा-7 की छात्रा है और तीन दिन पहले अपने मामा के घर आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी का मामा शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने किशोरी को कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आरोपी की पत्नी कमरे में पहुंची और किशोरी को बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। खुद को फंसता देख आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी बेहोश मिली, जिसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed