फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow metro will run without driver

बहुत जल्द देश में बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ट्रेन!

Mon, 02 Mar 2015 11:58 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लख्ानऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Mon, 02 Mar 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow metro will run without driver

वह दिन दूर नहीं जब ट्रेनें बिना ड्राइवर के दौड़ती दिखाई देंगी। इसके लिए अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) साल के अंत तक कम्युनिकेशन बेस्ड ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम विकसित करेगा।

विज्ञापन


सबसे पहले इस तकनीक का इस्तेमाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ मेट्रो में किया जाएगा। प्रोग्राम बेस्ड रिमोट सिस्टम वाली ऐसी ट्रेनें इंग्लैंड के डॉकयार्ड में पहले से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


रेडियो कम्युनिकेशन रोकेगा टक्कर

रेडियो बेस कम्युनिकेशन सिस्टम से ट्रेन को उसके आगे चल रहीं दो अन्य ट्रेनों की दूरी का पता चल सकेगा। यदि आगे कोई ट्रेन खड़ी होगी तो पीछे चलने वाली ट्रेन एक किमी पहले खुद-ब-खुद रुक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा सिस्टम

Lucknow metro will run without driver

जल्द ही आएगी तकनीक, दिसंबर तक अंतिम परीक्षण आरडीएसओ इस तकनीक को जल्द ही विदेश से आयात कर परीक्षण शुरू कर देगा। तकनीक का दिसंबर तक अंतिम परीक्षण करने के बाद उसे विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जुलाई 2016 तक आरडीएसओ इस तकनीक को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ मेट्रो में ट्रायल के लिए विकसित कर लेगा। दिसंबर 2016 तक पहले चरण के मेट्रो रेल पर इसे लागू किया जाएगा।

इस सिस्टम के तहत ट्रेन की प्रोग्रामिंग में रेलवे स्टेशनों की दूरी, वहां तक पहुंचने के लिए अंतराल पर कम और तेज होने वाली गति और स्टेशनों पर ठहराव का समय फीड होगा।

ट्रैक मैपिंग मशीन से टलेंगे हादसे
सिग्नल के लाल और हरा होने की दशा में सेंसर प्रणाली ट्रेन की ट्रैक्सन मोटर मशीन को खुद ही चालू कर देगी। यदि पटरी में कोई गड़बड़ी या फिर वह टूटी होगी तो ट्रैक मैपिंग मशीन से ट्रेन पहले ही रुक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed