{"_id":"67d03b320a526f75410542c7","slug":"lucknow-metro-will-remain-closed-for-eight-hours-on-holi-know-the-changed-timing-metro-will-remain-complete-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: होली पर यह आठ घंटे बंद रहेगी मेट्रो, जानिए बदली टाइमिंग; यह दो दिन जू रहेगा पूरी तरह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: होली पर यह आठ घंटे बंद रहेगी मेट्रो, जानिए बदली टाइमिंग; यह दो दिन जू रहेगा पूरी तरह से बंद
Wed, 12 Mar 2025 07:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:49 AM IST
सार
Lucknow Metro closed on Holi: लखनऊ जू 13 और 14 मार्च को पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह लखनऊ मेट्रो का संचालन सुबह से न होकर दोपहर ढाई बजे से होगा।
विज्ञापन
Lucknow Zoo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) होली के अवसर पर दो दिन 13 व 14 मार्च को पूर्णतः बंद रहेगा। प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि होली के बाद 15 मार्च से चिड़ियाघर फिर अपने नियमित समय पर आम जनता के लिए खोला जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
होली पर आठ घंटे बंद रहेगी मेट्रो
होली पर रंग को देखते हुए 14 मार्च को मेट्रो सेवा दोपहर तक बंद रहेगी। मेट्रो का संचालन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और रोज की तरह रात 10:30 बजे तक चलेगा। सामान्य दिनों में संचालन सुबह छह से रात साढ़े दस बजे तक होता है। ये सूचना मेट्रो प्रबंधन की ओर से मंगलवार को जारी की गई है।

मंदिर, पार्क, अपार्टमेंट भी तैयार, होली पर मचाएंगे धमाल
होली
- फोटो : Adobe Stock
होली 14 मार्च को है, मगर शहर में धमाल शुरू हो चुका है। त्योहार को लेकर मस्ती ऐसी है कि अभी से कई जगह रंग-गुलाल बरसने लगे हैं। 14 मार्च को यह खुमारी और चढ़ेगी। अपार्टमेंट, पार्क से लेकर मंदिर तक भी इसके लिए तैयार हो चुके हैं। आईए हम आपको बताते हैं कि शहर में कहां किस तरीके हो रही होली की तैयारी। (संवाद)
मंदिरों की तैयारी
इस्कॉन मंदिर : सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में 14 मार्च को गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। यह दिन चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस भी है। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि शाम 5:30 बजे अभिषेक, 6:30 बजे आरती और सात बजे गौर कथा होगी। शाम 7:30 बजे भक्तों को प्रसाद वितरित होगा।
मनकामेश्वर मंदिर : मनकामेश्वर मंदिर की मंहत देव्या गिरी ने बताया कि 14 मार्च को मंदिर में फूलों की होली होगी, जिसमें पहली होली संतों, उसके बाद भक्तों के साथ होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को ठंडाई के साथ प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
लेटे हुए हनुमान मंदिर : लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत डॉ. विवेक तांगड़ी ने बताया कि 13 मार्च को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाएगा। इसके बाद 101 किलो गुलाल, 200 किलो गेंदा और गुलाब के फूल, केंवड़ा और इत्र से होली खेली जाएगी। लोकगायिका शिखा श्रीवास्तव और शशांक सागर अवधी लोकगीतों से होली के रंग बिखेंरेगे।
श्रीश्याम मंदिर : बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित श्रीश्याम मंदिर में 10 क्विंटल हर्बल गुलाल व तीन क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी। समिति के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम परिवार लखनऊ 14 मार्च को सुबह छह बजे से होली उत्सव मनाएगा। इसमें वृंदावन धाम की तर्ज पर आयोजन होंगे। 10 क्विंटल हर्बल गुलाल व तीन क्विंटल फूलों की व्यवस्था की गई है।