फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow metro to start after one month in Lucknow.

सिर्फ तीस दिन और फिर ले सकेंगे लखनऊ मेट्रो की सवारी का मजा

Thu, 22 Jun 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
 Lucknow metro to start after one month in Lucknow.
सीएम योगी से मिलते ई. श्रीधरन - फोटो : amar ujala

मेट्रो में सवारी के लिए लखनऊवासियों का इंतजार अब खत्म होने को है। जुलाई के तीसरे सप्ताह यानी अगले तीस दिन में मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


15 जुलाई तक आयुक्त मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) की एनओसी मिल जाएगी। मेट्रो प्रोजेक्ट के मुख्य सलाहकार ई.श्रीधरन बृहस्पतिवार को राजधानी में थे। मेट्रो के कार्यों की समीक्षा और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनओसी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कॉमर्शियल रन की तारीख तय कर देंगे।

लखनऊ आने के बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम को मेट्रो प्रोजेक्ट की मौजूदा और भविष्य की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कॉमर्शियल रन शुरू करने के लिए प्राथमिकता सेक्शन की तैयारियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।

जुलाई के तीसरे सप्ताह से रन शुरू करने की तैयारी

 Lucknow metro to start after one month in Lucknow.

मेट्रो भवन गोमतीनगर में मीडिया से रूबरू ई. श्रीधरन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कॉमर्शियल रन शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में कॉमर्शियल रन शुरू करने की योजना बनी है।

सीएमआरएस को निरीक्षण के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है। जुलाई के पहले हफ्ते में सीएमआरएस की ओर से कॉरिडोर खोलने के लिए एनओसी देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के बाद कॉमर्शियल रन की तारीख तय हो जाएगी।

10 रुपये से शुरू होगा किराया
ई. श्रीधरन ने बताया कि लखनऊ मेट्रो का शुरुआतीकिराया 10 रुपये तय किया गया है। इसके बाद दूरी बढ़ने के आधार पर किराया बढ़ता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed