इंतजार खत्म, मेट्रो की पटरियां बिछाने का काम शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार खत्म हुआ और मेट्रो रेल परियोजना के तहत स्टैंडर्ड गेज पर पटरियां बिछाने के काम का श्रीगणेश शुक्रवार को 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर सरोजनीनगर में स्थित मदर डिपो से हो गया।
मकर संक्रांति पर शुभ लग्न में प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यहां पूजन करने के बाद नारियल फोड़ा। इसके साथ ही पटरियां बिछाने का काम आनंद रेल्स लिमिटेड ने शुरू कर दिया।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक कुमार केशव के अलावा निदेशक दलजीत सिंह, महेंद्र कुमार और एके रस्तोगी मौजूद रहे।
इस डिपो में अंदर ही अंदर करीब 12 किलोमीटर पटरियां बिछाई जाएंगी। इसमें नार्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए फिलहाल प्रस्तावित 20 ट्रेनों को लाने की व्यवस्था होगी। जबकि साल 2041 तक के लिए 41 ट्रेनों को खड़ा किया जा सकेगा।
तेजी से काम पूरा करने का दिया आदेश
डिपो में लगभग डेढ़ महीने तक ट्रैक बिछाने का काम किया जाएगा जिसके बाद ट्रांसपोर्टनगर से यू-गर्डर के ऊपर ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया होगा। पटरियों को परमानेंट-वे कहते हैं।
इसके अलावा इसके ऊपर दौड़ने वाली रेल को रोलिंग स्टॉक कहा जाता है। परमानेंट-वे का काम शुरू किया गया है।
एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ट्रैक बिछाने का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है।
कंपनी को निर्देशित किया गया है कि वे तेजी से गुणवत्तापरक काम करें। ताकि परियोजना के ट्रायल को तय समय पर पूरा किया जा सके।