{"_id":"60db30918ebc3ec201202889","slug":"lucknow-mayawati-said-bsp-can-become-a-better-option-in-rajasthan-madhya-pradesh-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मायावती ने कहा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में बसपा बन सकती है बेहतर विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मायावती ने कहा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में बसपा बन सकती है बेहतर विकल्प
Tue, 29 Jun 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Jun 2021 08:09 PM IST
सार
लखनऊ में आयोजित इस बैठक में सबसे पहले मायावती ने पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि छोटी कैडर बैठकों पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने नई गाइड लाइन भी जारी की।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हरियाणा प्रदेश के स्टेट कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि इन तीनों ही राज्यों में बसपा बेहतर विकल्प हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित इस बैठक में सबसे पहले मायावती ने पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि छोटी कैडर बैठकों पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने नई गाइड लाइन भी जारी की। कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ कमेटी तक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब के मिशन पर काम कर रही है हर राज्य में कुछ स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ केलिए इसका इस्तेमाल कर इसे कमजोर कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
ऐसे लोग विधायक आदि तो बन जाते हैं पर सरकारों के साम, दाम, दंड, भेद के सामने झुक जाते हैं या फिर अपना धर्म ईमान खो देते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में भाजपा तथा हरियाणा में भाजपा गठबंधन की सरकारों से लोग परेशान हैं। वहां आपसी खींचतान व टकराव के कारण अस्थिरता बनी है और जनकल्याण के काम प्रभावित हो रहे हैं। वहां कोरोना टीकाकरण का जरूरी काम भी प्रभावित हो रहा है। युवा बेरोजगार हैं। इन हालातों में बसपा को तीनों राज्यों में बेहतर विकल्प बनाया जा सकता है।
विज्ञापन