{"_id":"626a6d00e3066c1d8522717e","slug":"lucknow-manthan-for-congress-president-of-up-in-delhi-names-of-acharya-pramod-krishnam-nirmal-khatri-and-pramod-tiwari-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : दिल्ली में यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मंथन, आचार्य प्रमोद कृष्णम, निर्मल खत्री और प्रमोद तिवारी का नाम आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : दिल्ली में यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मंथन, आचार्य प्रमोद कृष्णम, निर्मल खत्री और प्रमोद तिवारी का नाम आगे
Thu, 28 Apr 2022 04:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:01 PM IST
सार
अध्यक्ष के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णण, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया और प्रमोद तिवारी का नाम आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिल्ली में मंथन जारी है। लगातार बैठकें हो रही हैं, जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रहती हैं। अध्यक्ष के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णण, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया और प्रमोद तिवारी का नाम आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह की एक बैठक में शामिल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि उत्तर प्रदेश को चार जोनों में बांटकर उनके अलग-अलग अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया गया। साथ ही पूरे प्रदेश के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात भी कही गई, लेकिन बैठक में मौजूद कई वरिष्ठ नेता इससे सहमत नहीं दिखे। उनका कहना था कि इससे यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस प्रदेश को चार हिस्सों में बांट रही है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बात भी की। छनकर आ रही खबरों के अनुसार, कुछ नेताओं ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के धर्मगुरु होने के चलते उन्हें भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम माना। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नाम पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के अनुभव को देखते हुए उनका नाम भी विचार-विमर्श के दौरान आया। पूर्व सांसद पीएल पुनिया के छत्तीसगढ़ प्रभारी के तौर पर अच्छा रिजल्ट देने को देखते हुए उनके नाम का भी सुझाव आया। हालांकि, माना जा रहा है कि यूपी का प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी से विमर्श के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन