फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow mahotsav will be organised from January 17 to 23.

लखनऊ महोत्सव का आगाज 17 जनवरी से, इस बार रमाबाई रैली मैदान में होगा आयोजन

Sun, 24 Nov 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Lucknow mahotsav will be organised from January 17 to 23.
लखनऊ महोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनवी तहजीब, सांस्कृतिक धरोहर व पाक कला की झलक दिखाने वाला लखनऊ महोत्सव अब अगले साल से हर वर्ष जनवरी में यूपी दिवस के साथ ही होगा। इस साल स्थगित हुआ महोत्सव 17 से 23 जनवरी 2020 तक रमाबाई रैली मैदान में सजेगा।

विज्ञापन


इसके बाद 24 जनवरी को महोत्सव स्थल पर यूपी दिवस का आयोजन होगा। शनिवार को महोत्सव आयोजन समिति की बैठक के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने यह जानकारी दी। इस साल स्मृति उपवन में 25 नवंबर से प्रस्तावित महोत्सव को प्रशासन ने अयोध्या प्रकरण पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


शासन स्तर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने महोत्सव का आयोजन हर साल नवंबर की जगह यूपी दिवस के साथ जनवरी में ही करवाने की इच्छा जताई थी। महोत्सव समिति से इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया था। अपर मुख्य सचिव की सहमति के बाद आयोजन तिथि का ऐलान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 वर्षों में सिर्फ दो बार बदला समय

राजधानी में 40 वर्षों से हर साल 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले लखनऊ महोत्सव का आयोजन अब तक सिर्फ दो बार बदला। नवंबर 2015 में पहली बार पंचायत चुनाव के कारण आयोजन बाद में जनवरी 2016 में हुआ था। वहीं, वर्ष 2017 में योगी सरकार में इसका आयोजन नवंबर में न करा कर यूपी दिवस के साथ अवध शिल्प ग्राम में 26 जनवरी से 5 फरवरी तक हुआ।

हालांकि, वर्ष 2018 में फिर से महोत्सव नवंबर में स्मृति उपवन स्थल में कराया गया। आयोजन स्थल हजरतगंज स्थित बेगम हजरत महल पार्क से शुरू होकर लक्ष्मण मेला, रमाबाई रैली स्थल होते हुए वर्ष 2010 में स्मृति पार्क वाटिका, बंगला बाजार रोड पहुंचा।

महोत्सव में भव्य यूपी पवेलियन भी दिखेगा
17 जनवरी से रमाबाई रैली स्थल पर प्रस्तावित लखनऊ महोत्सव में यूपी दिवस की तर्ज पर मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के साथ अलग से बना भव्य यूपी पवेलियन भी देखने को मिलेगा। 50 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मैदान में यूपी दिवस पर होने वाले डिस्ट्रिक्ट एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन भी महोत्सव स्थल पर अलग जोन बनाकर होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सीएम योगी व समापन राज्यपाल से कराना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed