{"_id":"63a0cd4db72f29100169a70d","slug":"lucknow-lucknow-news-lko662686869","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: मशीन से कटा किशोर का हाथ डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा, वापस लौटाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: मशीन से कटा किशोर का हाथ डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा, वापस लौटाई मुस्कान
Tue, 20 Dec 2022 12:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:25 PM IST
सार
केजीएमयू के डॉक्टरों ने सात घंटे की सर्जरी करने के बाद एक किशोर का हाथ जोड़ दिया। उसका दाहिना हाथ धड़ से अलग हो गया था।
विज्ञापन
सर्जरी के बाद बच्चे के साथ केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय किशोर का धड़ से अलग हुआ हाथ दोबारा जोड़ने में सफलता पाई है। किशोर का हाथ 21 नवंबर को तेल निकालने वाली मशीन में फंसकर शरीर से अलग हो गया था। केजीएमयू में सर्जरी के बाद अब वह अपना हाथ हिला-डुला पा रहा है। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि अमेठी निवासी शिवांश यादव को 21 नवंबर की रात 10 बजे ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। उसका दाहिना हाथ मशीन में फंसकर कट गया था। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर घरवाले उसका हाथ बर्फ में लपेटकर लेकर आए थे। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने तुरंत ही मरीज तथा उसके कटे हाथ की बारीकी से जांच की। इसके बाद जरूरी जांचों के बाद तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव : 2017 में हुए ओबीसी सर्वे को माना जाए आधार, सरकार ने उपलब्ध कराया जवाबी हलफनामा, सुनवाई आज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Amethi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, ...तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? भागेंगे, डरेंगे तो नहीं
करीब सात घंटे की जटिल सर्जरी के बाद हाथ को जोड़ दिया गया। हाथ कटने से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण मरीज को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी में विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार के साथ ही डॉ. संध्या पांडेय, डॉ. किरन सिलवाल, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. प्रेमराज, डॉ. चिंता काव्या, डॉ. प्राची, डॉ. महविश खान, डॉ. रोहित, डॉ. कार्तिकेय शामिल रहे।
हाथ या अंगुली कटने पर क्या करें
1. कटकर अलग हुए भाग को साफ कपड़े में लपेटकर तुरंत बर्फीले पानी में डालें।
2. शरीर से लगे जख्मी हिस्से पर साफ कपड़ा बांध दें या ड्रेसिंग कर दें।
3. बिना देरी किए ऐसे अस्पताल जाएं, जहां रीप्लांट की सुविधा हो।
4. कटे अंग को जोड़ने का गोल्डन पीरियड 6-8 घंटे का होता है। इसलिए देरी न करें।