फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: एसटीएफ की जांच में खुलासा, लखनऊ के 32 उपभोक्ताओं ने कराई मीटर से छेड़छाड़

Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले गैंग से एसटीएफ ने जिन 578 मीटरों को जब्त किया था, उनमें से सिर्फ 287 ही चालू हालत में मिले हैं। बाकी पर कोई विवरण दर्ज नहीं है। एसटीएफ ने चालू हालात में मिले मीटरों के नंबर के आधार पर उपभोक्ताओं की पहचान कर विवरण विद्युत वितरण निगम को भेजा है। इनमें 32 मीटर लखनऊ के उपभोक्ताओं के हैं। एसटीएफ से प्राप्त विवरण के आधार पर मीटर से छेड़छाड़ कराने वाले उपभोक्ता व बिचौलिए दबोचे जाएंगे। हालांकि, लखनऊ इलेक्ट्रिक सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन (लेसा) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

-----
उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगी पुलिस
सूत्रों ने बताया कि छेड़छाड़ में लखनऊ के जिन 32 मीटरों को जब्त किया गया है उनके उपभोक्ताओं को सोमवार तक खोज लिया जाएगा। इसके बाद इलाकाई इंजीनियर पुलिस प्रवर्तन टीम के साथ उपभोक्ता के घर पहुंचकर जांच करेंगे। इससे पता चलेगा कि उपभोक्ता ने किसके सहयोग से मीटर में छेड़छाड़ कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

-----
गैंग सदस्यों के मीटर जांच को भेजे
एसटीएफ ने अली उमर निवासी मोहिबुल्लापुर मड़ियांव, अर्जुन प्रसाद निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी सीतापुर रोड मड़ियांव, सोनू पाल निवासी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, सतीश शर्मा निवासी सरीपुरा कनकसिटी आलमनगर एवं रमन गौतम निवासी संदना सीतापुर को गिरफ्तार किया था। इनमें सोनू पाल के घर के मीटर की जांच में रिमोट मिल चुका है। वहीं, अली उमर व अर्जुन प्रसाद के घरों से मीटर भी जांच के लिए भेजे गए हैं। सतीश शर्मा के भी दो घरों की जांच हुई। रमन गौतम का लखनऊ में आवास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऊर्जा मंत्री ने कहा, संलिप्त कर्मचारियों को करें बेनकाब
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन से मीटरों से छेड़छाड़ एवं लेसा की लैब में उन्हें धीमा करने के खेल पर रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने यह भी कहा है कि विभागीय लोगों की मिलीभगत के बिना यह खेल संभव नहीं है। इस खेल में शामिल कर्मचारियों को भी बेनकाब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed