फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow

पिपराघाट में 12 करोड़ से बनेगा नया अंडरपास

Fri, 28 Oct 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
lucknow
पिपराघाट के इसी संकरे अंडरपास के समीप बनेगा नया अंडरपास। -अमर उजाला
लखनऊ। दिलकुशा व छावनी होते हुए गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार जाने वाले लोगों की राह नया रेलवे अंडरपास बनने से आसान होगी। पिपराघाट पर मौजूदा संकरे अंडरपास के समीप ही 12 करोड़ की लागत से नया अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 12 मीटर व ऊंचाई 3.5 मीटर होगी। इससे एक साथ कई कारें अंडरपास से गुजर सकेंगी। मौजूदा अंडरपास संकरा होने की वजह से दो कारें एक साथ नहीं निकल पाती हैं। डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि नए अंडरपास का नक्शा भी पास हो गया है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

छावनी स्थित दिलकुशा से जनेश्वर मिश्र पार्क (गोमतीनगर) की ओर जाने के लिए पिपराघाट के रास्ते गुजरना पड़ता है। अभी जो अंडरपास है वो पैदल आने-जाने वालों व पशुओं के लिए बनाया गया था। इसकी चौड़ाई महज 3.5 मीटर व ऊंचाई 2.5 मीटर ही है। इससे एक साथ दो एसयूवी या कारें अंडरपास से नहीं निकल पातीं। संकरा होने की वजह से ट्रैफिक फंसता है। इस झंझट से बचने के लिए शहरवासी कालिदास मार्ग या शहीदपथ के रास्ते गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार की ओर जाते हैं। 2019 में पिपराघाट पुल के बनने के बाद से ही नया अंडरपास बनाने की मांग चली आ रही थी। खुद सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस अंडरपास के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं। रेलवे व पीडब्ल्यूडी के संयुक्त प्रयासों से अंडरपास बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए अंडरपास में दो ब्लॉक लगाए जाएंगे, जो छह-छह मीटर चौड़े होंगे। इससे सड़क की कुल चौड़ाई बारह मीटर हो जाएगी। अब पीडब्ल्यूडी को इस पुल से छावनी तक सड़क चौड़ा करने के लिए भी काम करना होगा, जो अभी सिंगल लेन है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed