{"_id":"6a524f33d3cc9b2ee40c0fd1","slug":"lucknow-lucknow-kanpur-expressway-to-be-inaugurated-on-monday-rajnath-singh-to-dedicate-it-to-the-nation-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सोमवार को होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, राजनाथ सिंह करेंगे राष्ट्र को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सोमवार को होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, राजनाथ सिंह करेंगे राष्ट्र को समर्पित
Sat, 11 Jul 2026 07:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:42 PM IST
सार
Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर के बीच बना एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होगा।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह सोमवार सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे केजीएमयू जाएंगे।
विज्ञापन
वहां सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक 22वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद रक्षा मंत्री सरकारी आवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह ला मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिये उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्नाव में वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
वहां से लौटने के बाद शाम को सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल पहुंचेंगे। वहां वार मेमोरियल पर देश के जांबाजों को श्रद्धांजलि देंगे। शाम 4:30 से पाैने पांच बजे तक वह सैनिक स्कूल परिसर में ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम छह बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन