{"_id":"6561492bce4032573f0f019b","slug":"lucknow-loaded-truck-rammed-into-the-back-of-the-truck-driver-and-cleaner-buried-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ट्रक के पीछे जा घुसा लोडेड ट्रक, दबे ड्राइवर और क्लीनर, कटर से काटकर निकाला गया घायलों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ट्रक के पीछे जा घुसा लोडेड ट्रक, दबे ड्राइवर और क्लीनर, कटर से काटकर निकाला गया घायलों को
Sat, 25 Nov 2023 06:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:50 AM IST
सार
फंसे हुए ड्राइवर का नाम संजय पाल और कंडक्टर का नाम नरेंद्र बाबा है। मौके पर विभूति खंड पुलिस के अलावा दमकल की गाड़िया भी मौजदू रहीं।
विज्ञापन
ड्राइवर को ट्रक काटकर निकाला गया।
- फोटो : मोहम्मद इमरान
विस्तार
लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर शनिवार तड़के तीन बजे हादसा हो गया। चौराहे पर ही एक ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में जा घुसा। इस घटना से पीछे वाले ट्रक की बॉडी चिपक गई। बॉडी चिपकने से ड्राइवर और क्लीनर उसे में बुरी तरह से दब गए। आगे वाला ट्रक मौका देखकर भाग गया। पुलिस के पहुंचने पर उनको बचाने का काम शुरू हुआ। ड्राइवर और क्लीनर इतने बुरी तरह से फंसे हुए थे कि उनको निकालाना मुश्किल था।
विज्ञापन
गैस कटर से काटकर किसी तरह से उन्हें निकाला जा सका। उन्हें निकालने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान दोनों ट्रक में फंसे छटपटाते रहे। सुबह 6 बजे करीब उन्हें निकाला जा सका। निकालने के बाद उन्हें गंभीर हालत में लोहिया भेजा गया।
विज्ञापन
फंसे हुए ड्राइवर का नाम संजय पाल और कंडक्टर का नाम नरेंद्र बाबा है। मौके पर विभूति खंड पुलिस के अलावा दमकल की गाड़िया भी मौजदू रहीं। जाम ना लगे इसके लिए ट्रक को किनारे करने की व्यवस्था भी की गई। पुलिस दूसरे ट्रक की शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन