फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow LDA VC raided in OSD office.

योगी के आदेश का असर: लखनऊ LDA वीसी का ओएसडी के ऑफिस में छापा, 70 फाइलें जब्त

Sun, 19 Nov 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Lucknow LDA VC raided in OSD office.
demo pic

सीएम योगी आदित्यनाथ के तीन दिन में फाइलों के निस्तारण के फरमान के बाद अब सख्ती शुरू हो गई है। एलडीए वीसी ने शनिवार को कार्यालय में औचक छापेमारी की। इसमें पीसीएस अधिकारी और ओएसडी राजेश शुक्ला के कमरे से करीब 70 फाइलें जब्त की गईं। इनमें 29 फाइलें ऐसी मिलीं, जिन्हें 10 दिन से लेकर तीन महीने तक लटकाया गया था।

विज्ञापन


मामले में ओएसडी से जवाब तलब करने के साथ उनसे बल्क सेल (कॉमर्शियल प्रॉपर्टी) का काम छीन लिया गया है। सुबह करीब दस बजे जब कार्रवाई हुई तब तक ओएसडी कार्यालय भी नहीं पहुंचे थे। वीसी ने सचिव, उप सचिव अम्बी बिष्ट और जनसम्पर्क अधिकारी अशोक पाल सिंह के कमरे का भी निरीक्षण किया। हालांकि यहां से कोई फाइल जब्त नहीं की गई।
विज्ञापन


एलडीए में पहली बार किसी वीसी ने फाइलों को बेवजह लटकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद किसी पीसीएस अधिकारी के कमरे में छापेमारी कर फाइलें जब्त करने की कार्रवाई की। इससे प्राधिकरण में हड़कम्प मचा रहा। शासन से भी नाराजगी जताए जाने के बाद वीसी पीएन सिंह निरीक्षण को अचानक सुबह पौने दस बजे ही ऑफिस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सीधे भूतल पर बने ओएसडी राजेश शुक्ला के कमरे में गए। तब तक वे आए भी नहीं थे। उनके कमरे में रखीं फाइलों को उन्होंने कर्मचारी से उठवाया। वहीं, ओएसडी कैम्प का स्टाफ भी तब तक नहीं पहुंचा था। वहां लम्बित फाइलों की जानकारी लेने को वीसी ने एक कर्मचारी बैठाया और कहा जब स्टाफ आए तो जितनी फाइलें अलमारी में मिले सब लेकर पहुंचो। स्टाफ आने पर यहां से भी फाइलें जब्त की गईं।

फाइल लटकाना मतलब परेशान करना

Lucknow LDA VC raided in OSD office.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी थी चेतावनी

वीसी सिंह ने कहा कि जो भी फाइलें लटकाई र्गईं वह उस व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है जिसका काम है। इनका समय से निस्तारण नहीं होना एक तरह से उस व्यक्ति को परेशान ही करना है। सीएम का आदेश है कि तीन दिन में फाइलों को निस्तारित कर दिया जाए। बताया कि जो फाइलें ओएसडी के ऑफिस से मिलीं उनमें 29 ऐसी थीं जिन्हें 10 से लेकर 90 दिन तक लटकाया गया था। यह गलत है। फाइल पर उचित निर्णय लेकर उसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उप सचिव को मिला बल्क सेल का काम
कार्रवाई के बाद ओएसडी राजेश शुक्ला से बल्क सेल का काम भी छीन लिया गया। अभी तक वे बल्क सेल (कॉमर्शियल प्रॉपर्टी), रेंट और सिस गोमती के सम्पत्ति का काम देखते थे। अब यह काम उप सचिव डीएम कटियार को दे दिया गया है। इस संबंध में वीसी की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मामले पर एलडीए वीसी पीए सिंह ने कहा कि ओएसडी से नोटिस जारी कर पूछा गया है कि वह बताएं कि किस वजह से फाइलें इतने दिनों तक उनके यहां लम्बित थीं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सभी अधिकारियों को साफ कह दिया गया है कि यदि किसी ने अपने स्तर पर बेवजह फाइल लटकाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed