फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: LDA breaks illegal construction of Dragon Mall on holiday, no relief from High Court

लखनऊ : छुट्टी के दिन एलडीए ने तोड़ा ड्रैगन मॉल का अवैध निर्माण, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: LDA breaks illegal construction of Dragon Mall on holiday, no relief from High Court
ड्रैगन मॉल का अवैध निर्माण तोड़ती एलडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद एलडीए ने रविवार को ड्रैगन मॉल का अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। अवैध निर्माण के साइज को देखते हुए तीन जोन की प्रवर्तन टीम यहां लगाई गई। कार्रवाई के समय खुद संयुक्त सचिव ऋतु सुहास और अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह मौके पर जुटे रहे।
विज्ञापन


वीसी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर एलडीए ने अपनी कार्रवाई रविवार को छुट्टी के दिन भी यहां की। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि हाईकोर्ट में अपील अवैध निर्माण करने वाले मो. सलीम ने की थी। हाईकोर्ट ने 26 नवंबर को याचिका खारिज कर दी थी। इसमें खुद याची ने एक दिन का समय ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ सक्षम स्तर पर रिवीजन अपील करने के लिए मांगा था। मो. सलीम की तरफ से शनिवार तक कोई रिवीजन अपील नहीं आई। इसके बाद एलडीए ने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो दिन की कार्रवाई के बाद रोकना पड़ा तोड़ना

Lucknow: LDA breaks illegal construction of Dragon Mall on holiday, no relief from High Court
ड्रैगन मॉल का अवैध निर्माण तोड़ती एलडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले एलडीए ने दो और तीन नवंबर को ड्रैगन मॉल का अवैध निर्माण तोड़ा था। हाईकोर्ट में याचिका होने के बाद यहां कार्रवाई एलडीए को रोकनी पड़ी। दो दिन में एलडीए ने मॉल के सामने और पीछे की तरफ से अवैध निर्माण तोड़ा था। दोबारा से शुरू हुई कार्रवाई में अब एलडीए ने ऊपरी मंजिल से निर्माण ढ़हाना शुरू किया है। इंजीनियरों का कहना है कि आसपास निर्माण होने की वजह से तोड़ने में समय लगेगा।

हॉस्टल बनाते बना दिया शॉपिंग मॉल
एलडीए से लालबाग गर्ल्स कालेज की जमीन पर हॉस्टल व प्रिंसिपल का आवास बनाने के लिए नक्शा पास कराया गया था। इसकी जगह बेसमेंट सहित छह मंजिला शॉपिंग मॉल बना दिया गया। इसमें व्यावसायिक उपयोग भी शुरू कर दिया गया था। इसे एलडीए ने निर्माण तोड़ने से पहले सील कर बंद कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed