लखनऊ: चेन लूटने वाले दो बदमाशों से देर रात मुठभेड़, पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग; दोनों के पैर में लगी गोली
Encounter in Lucknow: लखनऊ में देर रात लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ का शिकार हुए। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन पर गोलियां बरसा दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर में मंगलवार देर रात लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट की चेन बरामद की गई है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस सहारा सिटी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार एक युवक ने फायरिंग कर दी। वहीं, दूसरा पैदल भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें फायरिंग करने वाले युवक के पैर में गोली लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच दूसरी टीम भी वहां पहुंच गई और भाग रहे दूसरे युवक को पकड़ने की कोशिश की। दूसरे आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने फायर किया जिसमें उसके पैर में भी गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी महिगवां का सुशील उर्फ बउआ और दूसरा सीतापुर के कमलापुर निवासी सतीश गौतम है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने मंगलवार को गोमतीनगर के विरामखंड निवासी टीसीएस कंपनी के टेक्नीशियन अवनीश कटियार से चेन लूट ली थी। इस मामले में गोमतीनगर थाने में केस दर्ज था। अवनीश मूलरूप से लखीमपुर खीरी के खमरिया के रहने वाले हैं। सोमवार को वह वह रात साढ़े आठ बजे घर का सामान लेने पैदल हुसड़िया जा रहे थे। तभी इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक गली में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर अवनीश के गले से चेन लूट ली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.