फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Landlord gives intoxicating substance to widow...then commits heinous act; threatens her by making

Lucknow: विधवा को मकान मालिक ने नशीला पदार्थ पिलाया...फिर की घिनौनी हरकत; वीडियो बनाकर धमकाता रहा

Fri, 09 Jan 2026 05:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 09 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में किराये पर रह रही एक विधवा से मकान मालिक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
Lucknow Landlord gives intoxicating substance to widow...then commits heinous act; threatens her by making
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीजीआई में किराये के मकान में रहने वाली विधवा से मकान मालिक डेयरी संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाया कर दुष्कर्म किया। आरोपी उनको अश्लील वीडियो व फोटो के बल पर उनको डरा-धमका कर उनका यौन शोषण करने लगा। पीड़ित ने मकान छोड़ दिया तो आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर डीसीपी से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई

मूल रूप से निगोहां की रहने महिला के अनुसार, चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मां और पांच वर्षीय बेटी के साथ किराये पर रहकर आसपास के घरों में काम कर जीवन यापन कर रही थी। दो माह पहले उनकी ईश्वरीखेड़ा इलाके में पाल डेयरी संचालक अंकित पाल से मुलाकात हुई। 

विज्ञापन


अंकित ने मदद के नाम पर उनका अपना मकान किराये पर रहने के लिए दे दिया। पीड़िता के अनुसार, 11 दिसंबर को अंकित के भाई का तिलक समारोह था। रात करीब नौ बजे वह काम से लौटीं और कमरे में चली गईं। उनकी मां व बेटी गांव गए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपी अंकित एक महिला के साथ उनके कमरे पहुंचा और कॉफी व खाना दिया। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

अगली सुबह होश आने पर पीड़िता के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले। पीड़िता ने जब अंकित से शिकायत की तो आरोपी ने उनका फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण किया और कुछ रुपये भी धमका कर ऐंठ लिए। 

मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने दो जनवरी को अंकित का कमरा छोड़ दिया। इस पर आरोपी ने फोन कर धमकियां देने लगा। आरोप है कि मवैया इलाके में आरोपी ने जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीजीआई के पास स्थित एक होटल ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। 



डरी सहमी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और डीसीपी दाक्षिणी निपुण अग्रवाल से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को आरोपी अंकित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed