फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Kidnapped a young man and demanded ransom, five arrested including two girls, gave seven thousand rup

लखनऊ: युवक को अगवा कर मांगी फिरौती, दो युवती समेत पांच गिरफ्तार, मादक पदार्थ के लिए दिए थे सात हजार

Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
सार

Kidnapping of a girl in Lucknow: लखनऊ में एक युवती को अगवा करके फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पांच युवकों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें से दो युवतियां भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Kidnapped a young man and demanded ransom, five arrested including two girls, gave seven thousand rup
लड़की की हुई किडनैपिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर के ग्वारी गांव के पास से शुक्रवार रात कार सवार बदमाश एक युवक को अगवा कर ले गए। युवक विकास की मां नीलम को कॉल कर 50 हजार की फिरौती मांगी। रात करीब सवा ग्यारह बजे शिकायत मिलने पर डीसीपी पूर्वी समेत सभी अफसर सक्रिय हुए।

विज्ञापन


अपहर्ताओं को ट्रेस कर पुलिस ने सहारा फ्लाईओवर पर उनकी घेराबंदी। युवक को मुक्त कराया और दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी शनिवार को जेल भेजे गए। गोमतीनगर एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बाराबंकी का फैसल अली, बरेली के देश दीपक पांडेय, अविनाश मेहरोत्रा, सानिया खान और उड़ीसा की सीमा गोयल हैं। आरोपी अविनाश दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है। फैसल और देश दीपक 12वीं पास है।
विज्ञापन


क्यूआर कोड भेजकर मांगी थी रकम
एसीपी के अनुसार, जांच में सामने आया कि एक शख्स के जरिये विकास इस गिरोह के संपर्क में आया था। गिरोह के लोगों ने मादक पदार्थ खरीदने के लिए सात हजार रुपये विकास को दिए थे। विकास ने मादक पदार्थ की सप्लाई नहीं की। इसलिए उसको अगवा कर ले गए थे। देश दीपक ने फिरौती की कॉल की थी। व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर रकम भेजने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे गिरफ्त में आए अपहर्ता
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया जिस नंबर से फिरौती कॉल की गई थी वह ऑन था। लोकेशन लगातार बदल रही थी। अंदाजा लग गया था कि युवक को कार में रखा गया है। लोकेशन के आधार पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कैमरे देखे गए। इससे दोनों कारों को चिह्नित कर आरोपियों को पकड़ा गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी:
1- फैसल अली, तक्किन टोला, बाराबंकी।
2- देश दीपक पांडेय, प्रेमनगर बरेली (स्थाई पता : कमालगंज फर्रुखाबाद)।
3- अविनाश मेहरोत्रा, पटेलनगर बरेली।
4- सानियाखान, इज्जतनगर बरेली।
5- सीमा गोयल, भुवनेश्वर उड़ीसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed