फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Keshav Prasad Maurya gave instructions to improve the policy of food processing industry, speed up the work of setting up food processing units

लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति में सुधार के दिए निर्देश, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के काम में लाएं तेजी

Fri, 01 Apr 2022 03:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, यूपी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति, महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की व अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lucknow: Keshav Prasad Maurya gave instructions to improve the policy of food processing industry, speed up the work of setting up food processing units
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को स्थापित करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इन इकाइयों के जरिए से अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 में सुधार के लिए एक सप्ताह के अंदर ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन


मौर्य बृस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पदों के चयन व भर्ती की कार्यवाही तेजी से नियमानुसार कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आटा, चावल, फ ल, सब्जी मसाला, बेकरी आदि की प्रोसेसिंग के बारे में लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता व असीमित संभावनाओं के मद्देनजर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, यूपी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति, महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की व अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed