{"_id":"6a17ff2d19b76db92003885c","slug":"lucknow-kasamandi-kala-dispute-police-remain-on-alert-ahead-of-eid-al-adha-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कसमंडी कला विवाद: बकरीद को लेकर अलर्ट रही पुलिस, दोनों समुदाय के 40 लोगों को किया गया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कसमंडी कला विवाद: बकरीद को लेकर अलर्ट रही पुलिस, दोनों समुदाय के 40 लोगों को किया गया पाबंद
Thu, 28 May 2026 02:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 28 May 2026 02:09 PM IST
सार
मलिहाबाद इलाके में कसमंडी कला विवाद को देखते हुए बकरीद के त्योहार पर यहां सुबह से ही पुलिसकर्मी व पीएसी की टीमें तैनात रहीं। वहीं, 40 लोगों को बुधवार को ही पाबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र में बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के कसमंडी कला विवाद के कारण बृहस्पतिवार को सुबह से ही इलाके में पुलिस व पीएसी बलों की तैनाती रही। पुलिसकर्मी गांव में भी चहलकदमी कर रहे थे जिससे कि शांति भंग न हो सके। वहीं, पुलिस ने बकरीद की नमाज पर विवाद को रोकने के लिए गांव के दोनों समुदाय के 20-20 लोगों को बुधवार को ही पाबंद कर दिया था।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज को लेकर मीडिया सहित पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी थीं लेकिन नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन ने पहले ही देने से मना कर दिया था। बकरीद के दिन सुबह से स्थित सामान्य बनी रही। पुलिस प्रशासन ड्रोन की मदद से विवादित ढांचे की निगरानी करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर दो लोगों ने पुरातत्व अधिकारी बनकर ढांचों के अंदर की वीडियो ग्राफी और फोटो खींचे थे। विवादित ढांचे के रास्ते में बैरीकेडिंग लगाकर ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन