फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Jal Shakti Minister said, those who make special contribution in Ganga cleaning and water conservation will be honored, engineers and employees who do better work will also be rewarded

लखनऊ : जल शक्ति मंत्री ने कहा, गंगा सफाई व जल संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले होंगे सम्मानित

Mon, 18 Apr 2022 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Apr 2022 10:34 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को ऐसे लोगों का चयन कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीने सम्मानित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Jal Shakti Minister said, those who make special contribution in Ganga cleaning and water conservation will be honored, engineers and employees who do better work will also be rewarded
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

विस्तार

प्रदेश सरकार जल्द ही गंगा सफाई और जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं और उनसे जुड़े लोगों को सम्मानित करेगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को ऐसे लोगों का चयन कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीने सम्मानित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इस क्षेत्र में स्वप्रेरणा से बेहतरीन कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और उनसे जुड़े लोगों को सम्मान मिलना ही चाहिए। अधिकारी काम के आधार पर एक व्यक्ति का नाम तय कर प्रदेश भर से 75 लोगों की सूची एक सप्ताह में तैयार करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग व खास तौर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के इंजीनियरों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर इन पुरस्कारों का वितरण मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री करेंगे। 15 मई को संभावित तारीख मान कर समारोह की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 मंत्री ने बुंदेलखंड, विंध्य के अलावा प्रदेश के 66 जिलों में 100 दिन के भीतर जलापूर्ति शुरू करने की कार्य योजना भी देखी। उन्होंने ने कहा कि इंजीनियर फील्ड में रहें और कार्यों की औचक निगरानी करें। उन्होंने कहा कि वह खुद परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी समय औचक कर सकते हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम ग्रामीण के एमडी बलकार सिंह और अधिशासी निदेशक अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed