प्रदेश में रहने के लिहाज से लखनऊ सबसे बेहतर, प्रदेश स्तर की रैकिंग में पहला स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईज ऑफ लिविंग रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ का प्रदर्शन आकलन में बेहतर रहा है। यह आकलन शहर के विकास के अलावा आर्थिक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता के मानकों पर हुआ। नागरिकों की जिंदगी को लेकर समझ को भी इसमें आंका गया। इसके बाद अन्य स्मार्ट सिटी में चुने गए शहरों के साथ तुलना कर रैंकिंग तैयार की गई। ईज ऑफ लिंविंग 2020 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन ने जारी की है। इसमें लखनऊ बेहतर होकर 26वें पायदान पर आ गया है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई से लेकर सीवर, जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा शहर में शहरी यातायात पर भी काम हुआ। मेट्रो आने से लेकर नए फ्लाईओवर यहां बने हैं। इससे आवागमन आसान हुआ। सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय बेहतर होने से लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग पहले ही बेहतर हो चुकी है। सबसे अधिक फायदा इस बात का मिला कि अब शहर के लोग भी जागरूक हो रहे हैं। शहर को बेहतर बनाने के लिए वह खुद आगे आए।
वाराणसी को 27वां स्थान मिला
प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले वाराणसी को देश में 27वां स्थान मिला है। लखनऊ और वाराणसी की यह रैकिंग बड़े शहरों की श्रेणी में है। सूचकांक में देशभर के कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसके अलावा नगर निगमों के प्रदर्शन के आधार पर भी अलग से सूचकांक जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश के कुल 14 शहरों को स्थान मिला है। पहली श्रेणी में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को रखा गया था। इसमें लखनऊ को 33 अंक मिले। दूसरी श्रेणी में 10 लाख के कम आबादी वाले शहरों को रखा गया था।
10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमो के प्रदर्शन सूचकांक
. बरेली 14
. गाजियाबाद 20
. आगरा 24
. मेरठ 29
. कानपुर 36
. लखनऊ 33
. प्रयागराज 37
10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकाय
. झांसी 9
. मुरादाबाद 31
. रायबरेली 38
. सहारनपुर 22
. अलीगढ़ 29
. रामपुर 44
शहरी श्रेणी- 10 लाख से अधिक आबादी की रैंकिंग
शहर रैंक
. लखनऊ 26
. वाराणसी 27
. कानपुर 28
. गाजियाबाद 30
. प्रयागराज 32
. आगरा 35
. मेरठ 36
. बरेली 47
10 लाख से कम आबादी वाले शहर
शहर रैंक
. झांसी 34
. मुरादाबाद 38
. रायबरेली 40
. सहारनपुर 44
. अलीगढ़ 58
. रामपुर 59