फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow is most suitable city for living in up

प्रदेश में रहने के लिहाज से लखनऊ सबसे बेहतर

Fri, 05 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lucknow is most suitable city for living in up
रहने के लिहाज से लखनऊ प्रदेश में सबसे बेहतर। - फोटो : ??? ?????
प्रदेश में रहने के लिहाज से अपना लखनऊ सबसे बेहतर है। यहां जिंदगी जीने का स्तर सुधरा है। केंद्र सरकार की जारी ईज ऑफ लिविंग (जीवन जीने की सुगमता) रिपोर्ट 2020 इसकी तस्दीक कर रही है। 2018 में रिलीज हुई रिपोर्ट में लखनऊ की देशभर में रैंकिंग 73 थी।
विज्ञापन

अब यह रैंकिंग बेहतर होकर 26 हो गई है जो कि प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है। 47 स्थानों की छलांग शहर में व्यापक बदलाव के संकेत हैं।
ईज ऑफ लिविंग रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ का प्रदर्शन आकलन में बेहतर रहा है। यह आकलन शहर के विकास के अलावा आर्थिक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता के मानकों पर हुआ।
विज्ञापन

नागरिकों की जिंदगी को लेकर समझ को भी इसमें आंका गया। इसके बाद अन्य स्मार्ट सिटी में चुने गए शहरों के साथ तुलना कर रैंकिंग तैयार की गई।
ईज ऑफ लिंविंग 2020 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन ने जारी की है। इसमें लखनऊ बेहतर होकर 26वें पायदान पर आ गया है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई से लेकर सीवर, जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा शहर में शहरी यातायात पर भी काम हुआ। मेट्रो आने से लेकर नए फ्लाईओवर यहां बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आवागमन आसान हुआ। सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय बेहतर होने से लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग पहले ही बेहतर हो चुकी है।
सबसे अधिक फायदा इस बात का मिला कि अब शहर के लोग भी जागरूक हो रहे हैं। शहर को बेहतर बनाने के लिए वह खुद आगे आए।
वाराणसी को 27वां स्थान मिला
प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले वाराणसी को देश में 27वां स्थान मिला है। लखनऊ और वाराणसी की यह रैकिंग बड़े शहरों की श्रेणी में है। सूचकांक में देशभर के कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसके अलावा नगर निगमों के प्रदर्शन के आधार पर भी अलग से सूचकांक जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश के कुल 14 शहरों को स्थान मिला है। पहली श्रेणी में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को रखा गया था। इसमें लखनऊ को 33 अंक मिले। दूसरी श्रेणी में 10 लाख के कम आबादी वाले शहरों को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed