{"_id":"5de8bc378ebc3e547e0479ab","slug":"lucknow-is-more-polluted-than-delhi-aqi-reached-298","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भी खराब हुई लखनऊ की हवा, 298 रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भी खराब हुई लखनऊ की हवा, 298 रहा एक्यूआई
Thu, 05 Dec 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते प्रदूषण के चलते लखनऊ की हवा की सेहत दिल्ली से भी खराब हो गई है। बुधवार को लखनऊ का एक्यूआई 298 रहा। दिल्ली में यह आंकड़ा 296 था। लखनऊ की हवा को खराब की श्रेणी में रखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को एक्यूआई 237 था।
विज्ञापन
मंगलवार को यह 117 रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, बुधवार को यह फिर बढ़ गया। हालांकि, चिंता की बात यह है कि वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी के साथ कोहरा बढ़ने से ऐसा हुआ है। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राजधानी की हवा बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। इसका सबसे बढ़ा कारण प्रदूषण में तेजी से इजाफा होना है। इसके चलते सांस के मरीजोें की तकलीफ बढ़ गई थी।
विज्ञापन