फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Interview for 20 vacant posts of directors in power corporations completed, 80 will be appointed as soon as a new government is formed

लखनऊ : बिजली निगमों में निदेशक के 20 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार पूरा, 80 नई सरकार बनते ही होगी नियुक्ति

Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
सार

निदेशक के विभिन्न पदों के लिए नामों का पैनल तैयार करके अनुमोदन के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। नई सरकार की हरी झंडी मिलते ही नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Interview for 20 vacant posts of directors in power corporations completed, 80 will be appointed as soon as a new government is formed
UPPCL Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन समेत विभिन्न बिजली निगमों में लंबे समय से रिक्त निदेशक के 20 पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होने की संभावना है। इन पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। निदेशक के विभिन्न पदों के लिए नामों का पैनल तैयार करके अनुमोदन के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। नई सरकार की हरी झंडी मिलते ही नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन समेत बिजली कंपनियों में निदेशक के विभिन्न 15 पदों के लिए 76 दावेदारों का साक्षात्कार किया। निदेशक (वित्त) के पांच पदों के लिए 12 मार्च को नौ दावेदारों का साक्षात्कार किया गया था। जिन पदों के लिए साक्षात्कार किए गए हैं, उनमें उसमें पावर कॉर्पोरेशन में निदेशक कॉरपोरेट प्लानिंग, निदेशक वित्त, निदेशक आईटी व निदेशक वाणिज्य, राज्य विद्युत उत्पादन निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन), निदेशक (परियोजना एवं वाणिज्य) व निदेशक वित्त, यूपी पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में निदेशक (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट), निदेशक (ऑपरेशन), निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) व निदेशक (नियोजन एवं वाणिज्य),  पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन), दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन) एवं निदेशक (वित्त), केस्को में निदेशक (वाणिज्य) व निदेशक (वित्त), पूर्वांचल वितरण निगम में निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (वाणिज्य) व निदेशक (तकनीकी) शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ पद एक साल से भी ज्यादा समय से खाली चल रहे हैं। इससे बिजली निगमों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। निदेशक के ज्यादातर रिक्त पदों का अतिरिक्त चार्ज देकर काम कराया जा रहा है। ऊर्जा विभाग की ओर से पिछले साल 20 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराकर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। बाद में चुनाव की घोषणा हो जाने की वजह से चयन प्रक्रिया रुक गई थी। अब चयन समिति ने इन पदों के लिए दावेदारों का साक्षात्कार कर लिया है। नई सरकार बनते ही इनकी नियुक्ति कर दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed