{"_id":"6598bbe6c522e8fe1e0aef76","slug":"lucknow-inspector-who-came-to-testify-was-beaten-up-in-the-court-premises-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गवाही देने पहुंचे इंस्पेक्टर के साथ कोर्ट परिसर में मारपीट, वर्दी से नेमप्लेट और बैज नोंचकर फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गवाही देने पहुंचे इंस्पेक्टर के साथ कोर्ट परिसर में मारपीट, वर्दी से नेमप्लेट और बैज नोंचकर फेंके
Sat, 06 Jan 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:03 AM IST
सार
पीड़ित इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने आरोपी संजय गुप्ता और कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के प्रयास के मुकदमे में गवाही देने पहुंचे मानकनगर के पूर्व थाना प्रभारी को कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही आरोपी ने धमकाया। साथियों के साथ मारपीट की और वर्दी पर लगी नेम प्लेट व बैज नोच लिए। इंस्पेक्टर ने आरोपी व अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हरदोई पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय वर्ष 2013 में मानकनगर थाना प्रभारी थे। उस समय चेकिंग के दौरान शराब दुकानदार संजय गुप्ता ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया था। बृजेश कुमार ने संजय के खिलाफ मानकनगर थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में एडीजे 6 की कोर्ट में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर बृजेश केस में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। लंच के समय वह कोर्ट से बाहर चले गए थे। इस बीच उनके पास फोन आया और बताया गया कि जज साहब बुला रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर बृजेश मानकनगर थाने के पैरोकर को साथ लेकर कोर्ट में पहुंचे। तभी कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही आरोपी संजय गुप्ता और उसके कुछ साथियों ने इंस्पेक्टर बृजेश को रोक लिया और कॉलर पकड़कर केस में गवाही देने से मना किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी वर्दी से नेम प्लेट व बैज नोच लिए गए। पीड़ित इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने आरोपी संजय गुप्ता और कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।