{"_id":"63dc05b2aae4aa2afc0619a9","slug":"lucknow-independent-in-kanpur-unnao-and-bjp-ahead-in-jhansi-prayagraj-seat-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : कानपुर-उन्नाव में निर्दलीय और झांसी-प्रयागराज सीट पर भाजपा आगे, आज आएगा नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : कानपुर-उन्नाव में निर्दलीय और झांसी-प्रयागराज सीट पर भाजपा आगे, आज आएगा नतीजा
Fri, 03 Feb 2023 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक खंड चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को शुरू हुई। शिक्षक खंड कानपुर-उन्नाव में निर्दल समूह से एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल और इलाहाबाद-झांसी सीट से भाजपा के बाबूलाल तिवारी आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों पर चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से कानपुर, झांसी, बरेली और गोरखपुर में मतगणना शुरू हुई। कानपुर-उन्नाव सीट पर निर्दलीय हेमराज गौर दूसरे और भाजपा के वेणुरंजन भदौरिया तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी सीट पर निर्दलीय एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी दूसरे, सपा के एसपी सिंह पटेल तीसरे स्थान पर थे। वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड से भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह, सपा से करुणाकांत मौर्य और 22 निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से जय पाल सिंह व्यस्त, सपा से शिवप्रताप सिंह यादव, आठ निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीनों सीटों के नतीजे शुक्रवार शाम तक घोषित होंगे।