{"_id":"64f444e658d5a0f063012b55","slug":"lucknow-indecency-with-a-female-constable-in-the-police-commissioner-s-office-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में महिला सिपाही से हुई अभद्रता, आरोपी सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में महिला सिपाही से हुई अभद्रता, आरोपी सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 03 Sep 2023 02:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, लखनऊ
अमर उजाला संवाद, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:03 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के दिन एक महिला सिपाही जो बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ आई थी, वह महानगर स्थित पुलिस कमश्निर दफ़्तर अपनी पोस्टिंग करने के लिए गई थी।
विज्ञापन
महिला सिपाही, सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में महानगर स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर में एक पोस्टिंग के लिए पहुंची महिला सिपाही से वहां पर तैनात एक सिपाही ने अभद्रता की। महिला सिपाही ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधिकारियों से की तो आनन-फानन में आरोपी सिपाही मोहम्मद जावेद को लाइन हाजिर कर मामले की जांच विशाखा कमेटी से कराए जाने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के दिन एक महिला सिपाही जो बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ आई थी, वह महानगर स्थित पुलिस कमश्निर दफ़्तर अपनी पोस्टिंग करने के लिए गई थी। पुलिस कमश्निर दफ्तर पहुंचने के बाद वह वहां बने कमरा नंबर-57 पहुंची।
विज्ञापन
रक्षाबंधन की वजह से कम ही लोग मौजूद थे। महिला सिपाही का आरोप है कि कमरे में मौजूद सिपाही से उसने अपनी पोस्टिंग की बात कही। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने कमरे में महिला सिपाही के साथ अभद्रता की। किसी तरह पीड़िता चुपचाप वहां से वापस आ गई।
विज्ञापन
इस घटना से आहत महिला सिपाही ने शुक्रवार को उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मौजूद अधिकारियों से की। छानबीन की गई तो पता चला कि महिला सिपाही के साथ अभद्रता जावेद अहमद नाम के सिपाही ने की थी। फिलहाल उसको लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की पूरी जांच विशाखा कमेटी से कराने का आदेश दिया गया है।