फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: In a land dispute, a worker and a farmer sleeping on the farm were shot, one dead

लखनऊ : जमीनी विवाद में खेत पर सो रहे मजदूर और किसान को गोली मारी, एक की मौत

Fri, 03 Dec 2021 05:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Dec 2021 05:56 PM IST
सार

लाला की मां मायादेवी ने बताया कि गांव में करीब 32 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी पैरवी पवन व बहनोई संजय करते थे। वर्ष 2009 में तुलसी ने थाना पारा के बल्दी खेड़ा गांव निवासी राम आसरे की गोली मार कर हत्या की थी।

विज्ञापन
Lucknow: In a land dispute, a worker and a farmer sleeping on the farm were shot, one dead
घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकोरी में जमीनी विवाद को लेकर बेखौफ बदमाशों ने खेत पर सो रहे किसान व मजदूर को गोली मार दी। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किसान घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गये। घायल किसान के भाई ने दो लोगो के ख़िलाफ़ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली काकोरी क्षेत्र के जलियामऊ गांव निवासी किसान लाला उर्फ सुशील गांव के ही मजदूर श्रीराम (45) के साथ गुरुवार रात धान की मड़ाई के लिए खेत पर रुके थे। मड़ाई बाद दोनों खेत पर सो रहे थे। देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से किसान व मजदूर को गोली मार दी। गोली लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान की हालत गंभीर है। घायल किसान ने घटना की जानकारी फोन से परिजनों को दी। परिजन घायल किसान को आनन फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने किसान को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं जब सुबह पुलिस मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची तो खून से लथपथ मजदूर श्रीराम का शव  मिला साथ ही मौके पर कारतूस व शराब की बोतल भी मिली। एसआई विनय सिंह ने बताया कि मृतक के कनपटी व कंधे में व घायल के कंधे पर गोली लगी थी। घायल किसान के भाई सुधीर ने गांव के ही पवन उर्फ छोटे व  बहनोई संजय के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी। पुलिस दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी विवाद में हुई घटना
पवन उर्फ छोटे व लाला दोनो के परिवार में जमीनी विवाद है। वर्ष 2014 में पवन के पिता तुलसीराम की हत्या के आरोप में लाला के भाई सुधीर व अनुराग को सजा हुई थी। लाला की मां मायादेवी ने बताया कि गांव में करीब 32 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी पैरवी पवन व बहनोई संजय करते थे। वर्ष 2009 में तुलसी ने थाना पारा के बल्दी खेड़ा गांव निवासी राम आसरे की गोली मार कर हत्या की थी।


राम आसरे ने इसी विवादित जमीन का सौदा कर ट्रैक्टर चला रहा था। उसी समय सूचना पर मौके पर पहुंचे तुलसी राम ने मना किया। उसके बावजूद भी ट्रैक्टर चलाना बंद नहीं किया उससे नाराज तुलसी ने राम आसरे के अपनी लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी थी और थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को असलहे सहित अपने आपको पुलिस हिरासत में दे दिया था। मृतक श्रीराम के दो बेटे अमन व विशाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed