फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: If objectionable reel is made in Bada Imambara, action will be taken, Central Waqf Board had complain

लखनऊ: बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील बनाई तो होगी कार्रवाई, सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने की थी शिकायत

Thu, 07 Nov 2024 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 07:25 AM IST
सार

Bada Imambara: इन दिनों हर पर्यटन स्थल पर रील बनाने का चलन चल रहा है। लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में भी ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते रहे हैं। अब ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
Lucknow: If objectionable reel is made in Bada Imambara, action will be taken, Central Waqf Board had complain
बड़ा इमामबाड़ा पर अब नहीं बना सकेंगे रील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील या वीडियो बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रील आदि बनाने पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने मंडलायुक्त को एक पत्र भेजा था। इसमें बताया गया था कि बड़ा इमामबाड़ा एक पवित्र स्थल है। यहां पर तमाम लोग रोजाना आपत्तिजनक रील व वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। इससे इसकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। जैदी ने लिखा था कि इमामबाड़ा आस्था का प्रतीक है। ऐसी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने इसी पत्र का संज्ञान लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


92 स्थानों पर होगी छठ पूजा, गोताखोर तैनात
 राजधानी में 92 स्थानों पर छठ पूजा होगी। पुलिस आयुक्त ने बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। पूजा स्थल पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग व अन्य इंतजाम की समीक्षा भी की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि छह पूजा स्थलों पर गोताखोरों के साथ ही मोटर बोट तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा का आयोजन पूर्वी जोन में 39 जगह, पश्चिमी जोन में 13, उत्तरी जोन में 13, दक्षिणी जोन में 19 और मध्य जोन में आठ स्थानों पर होगा। पूजा स्थलों पर सात एसीपी, 38 निरीक्षक, 227 उपनिरीक्षक, 31 महिला उपनिरीक्षक, 97 मुख्य आरक्षी, 283 आरक्षी तथा 231 महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, एक प्लाटून फ्लड राहत बल भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। हर घाट पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed