फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: I am the heir of a deceased farmer...claiming I am his heir...was caught for this mistake; know the w

Lucknow : मैं मरे हुए किसान का वारिस हूं...कहकर प्रॉपर्टी पर कब्जा, इस गलती से पकड़ा गया; जानिए पूरा सच

Fri, 12 Dec 2025 05:24 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 05:24 PM IST
सार

लखनऊ में एक व्यक्ति ने फर्जी वारिस बनकर पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश की, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई। दूसरे मामले में एक ठग ने खुद को CRPF जवान बताकर गृहस्थी सामान बेचने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Lucknow: I am the heir of a deceased farmer...claiming I am his heir...was caught for this mistake; know the w
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में मोहनलालगंज थाने में कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी समीर मिर्जा ने ठग पर जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनवाने का भी आरोप है। ख्याली गंज निवासी समीर मिर्जा ने बताया कि मोहनलालगंज के अमेठी में उनकी पैतृक जमीन है। जमीन में हिस्सेदार उनके चाचा खुसरू मिर्जा थे, जिनकी 28 अगस्त 2021 को मौत हो गई थी। वर्ष 2023 में उन्हें पता चला कि फरीद मिर्जा नामक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके चाचा का वारिस बताया। 

विज्ञापन


फिर एसडीएम न्यायालय में जमीन पर अपना दावा कर दिया। समीर ने जब जांच पड़ताल की तो सामने आया कि ठग फर्जी दस्तावेजों के जरिये चाचा की संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहा है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान बताकर ठग ने ऐंठे एक लाख

इंदिरानगर सेक्टर सी निवासी ओमजी श्रीवास्तव ने ठग पर एक लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। ओमजी ने बताया कि 27 नवंबर को रिश्तेदार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की फेसबुक आईडी से उनके पास मेसेज आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने बताया था कि उनका एक परिचित आशीष कुमार सीआरपीएफ में तैनात है। वह अपना छह माह पुराना गृहस्थी का सामान बेचना चाहता है। ओमजी के अनुसार उस दिन दोपहर 12 बजे उनके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ कर्मी बताया। उसने एक लाख में सामान बेचने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि ठग ने रकम ले ली और सामान नहीं दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

तनिष्क शोरूम से टप्पेबाज ने 6.61 लाख के हीरे के कड़े किए पार

गोमतीनगर में बृहस्पतिवार को पत्रकारपुरम स्थित मिया बाई तनिष्क शोरूम से चार लोगों के समूह में पहुंचे एक टप्पेबाज ने हीरे के दो कड़े पार कर दिए। कड़ों की कीमत 6.61 लाख रुपये है। शोरूम के डायरेक्टर सुशील कुमार तिवारी ने गोमतीनगर थाने में एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सुशील के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:19 बजे चार युवक शोरूम पहुंचे थे। चारों को कर्मचारी गीतू देवी सोने की चेन दिखा रही थीं। शोरूम में दूसरे ग्राहक भी आ गए। इन्हें स्टोर मैनेजर दीपिका और शुभम आभूषण दिखाने लगे। तभी समूह में आए दो लोगों हंगामा करने लगे और दूसरे काउंटर पर जेवर दिखाने की बात कही। 

कर्मियों ने दोनों को दूसरे काउंटर पर भेज दिया। मगर भीड़ अधिक होने के कारण कर्मी उन पर ध्यान नहीं दे सके। सुशील का आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर दूसरे काउंटर पर बैठे दो युवकों में से एक ने ड्राअर खोलकर डिसप्ले ट्रे से दो हीरे के कड़े चुरा लिए। फिर पूरा चारों वहां से निकल गए। भीड़ कम होने पर स्टाफ की नजर जब डिस्पले ट्रे पर पड़ी तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने डायरेक्टर को सूचना दी।

बुधवार को भी शोरूम पहुंचाया था समूह

सुशील ने बताया कि शोरूम पहुंचने पर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो आरोपी चोरी करते पाया गया। उनका आरोप है कि इसी समूह के चार लोग बुधवार को भी शोरूम आए थे। मगर चोरी नहीं कर सके थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चारों ऑटो से आते और जाते दिखे हैं। फुटेज और ऑटो नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed