फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Husband attacks wife's mother with sharp weapon in Gudamba

Lucknow: सिरफिरे पति ने गर्भवती पत्नी की बांके से वारकर की निर्मम हत्या, मां पर भी किया हमला

Wed, 17 Sep 2025 10:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

लखनऊ के गुडंबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, उसकी मां पर भी वार कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
Lucknow: Husband attacks wife's mother with sharp weapon in Gudamba
आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

गुडंबा के दसौली गांव में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना घटी। सिरफिरे अंकुर ने आपसी विवाद के चलते सात माह की गर्भवती पत्नी नीलम (22) पर बांके से हमला कर दिया। हमले में उनका बायां हाथ कोहनी से अलग हो गया। अंकुर की मां फूलमती बहू को बचाने दौड़ी तो आरोपी ने मां पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने अंकुर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दोनों महिलाओं को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां नीलम की मौत हो गई। उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। फूलमती का इलाज चल रहा है।

गुडंबा के दसौली गांव निवासी राम सिंह के मकान में मूल रूप से बाराबंकी के फतेहपुर निवासी आरोपी अंकुर दो माह से परिवार संग किराये पर रहता है। राम सिंह के मुताबिक बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर उन्होंने घर के सामने भंडारे का आयोजन किया था। गांव के सभी लोग उसमें शामिल थे। शाम चार पांच बजे भंडारे में अंकुर ने लोगों को प्रसाद बांटा। उसके सौतेले पिता दिनेश, छोटा भाई आकाश, बहन चांदनी और मां फूलमती अपने एक कमरे में थे। दूसरे कमरे में सात माह की गर्भवती पत्नी नीलम लेटी थीं। इस बीच आरोपी पत्नी के कमरे में पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अंकुर ने पास में रखा बांका उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। नीलम का दाहिना हाथ कोहनी से कटकर लटक गया और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन

प्रसाद बना रहे लोगों ने बचाई फूलमती की जान
बहू का शोर सुन सास फूलमती मदद के लिए पहुंचीं तो आरोपी ने मां पर भी बांके से हमला कर दिया। हमले में फूलमती को भी गंभीर चोट लगी। शोर सुन प्रसाद बना रहे लोग भागकर कमरे मेंं पहुंचे तो आरोपी अंकुर मां पर बांका ताने खड़ा था। चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। लोगों ने उसको पकड़ लिया और एक पिलर से रस्सी के सहारे बांध दिया। स्थानीय लोगों ने नीलम व फूलमती को निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर गुडंबा पुलिस भी पहुंच गई। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गर्भवती नीलम और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी
बहन चांदनी ने बताया कि अंकुर व नीलम की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नीलम का मायका भी बाराबंकी के फतेहपुर में है। अंकुर का पत्नी से कुछ मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। बहन ने बताया कि भाई अंकुर भी मजदूरी करता है। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed