फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Houses to be demolished in Akbarpur, migration started after administration action, tension in the ar

लखनऊ: चुनाव खत्म होते ही गरजने लगा बाबा का बुलडोजर, अकबरपुर में तोड़े जा रहे मकान, हटाया जा रहा कब्जा

Mon, 10 Jun 2024 05:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

Demolished in Akbarpur: लखनऊ में  कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आए अकबरपुर में मकान तोड़े जाने लगे हैं। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। हालांकि प्रशासन ने इसका नोटिस पहले ही दे दिया था। 

विज्ञापन
Lucknow: Houses to be demolished in Akbarpur, migration started after administration action, tension in the ar
अकबरपुर में तोड़े जाते मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आए मकानों को सोमवार सुबह 7 बजे से तोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया।  इस कार्रवाई के दौरान  परिवार बसंतकुंज में मिले नए घर के लिए अकबरनगर से पलायन करने भी लगे है। इस दौरान अकबरनगर का माहौल बहुत ही तनाव पूर्ण है। लोग जगह जगह भीड़ में खड़े नाराज दिख रहे।  जिसके कारण कुछ देर के लिए तोड़फोड़ रोक दी गई। इस अभियान की कमान लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाल रखी।

विज्ञापन


निर्माण तोड़ने के लिए रविवार रात को ही 10 जेसीबी व छह पोकलैंड अकबरनगर पहुंच गई हैं। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अफसरों के साथ गली-गली मार्च कर आवंटियों से बसंतकुंज में नए घरों का कब्जा लेने और अकबरनगर के पुराने घर खाली करने की अपील भी की है। उधर, एलडीए ने जिन परिवारों एक-एक और जिनको दो-दो मकान आवंटित किए हैं, उसका पूरा विवरण होर्डिंग्स के जरिये प्रदर्शित किया है। 
विज्ञापन


इसमें आवंटी के नाम सहित पूरा विवरण है। रविवार को अकबरनगर में पूरे दिन लाउडस्पीकर से परिवारों को मकान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया। सोमवार से दो शिफ्ट में मकानों-दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से रात 8 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली शिफ्ट में संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह के साथ विशेष कार्याधिकारी शशिभूषण पाठक, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता, उप सचिव माधवेश कुमार और दूसरी में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के साथ विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता राजकुमार व विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सभी प्रवर्तन जोन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed