{"_id":"683ff18a8e0ff7f83f0c16a1","slug":"lucknow-hostel-boys-create-ruckus-in-janki-vihar-colony-of-jankipuram-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी में हॉस्टल के युवकों का उपद्रव, गाड़ियां तोड़ी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी में हॉस्टल के युवकों का उपद्रव, गाड़ियां तोड़ी, कई घायल
Wed, 04 Jun 2025 12:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:48 PM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी में हॉस्टल के युवकों ने जमकर उपद्रव किया विरोध करने पर पथराव किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जमकर हुआ उपद्रव, पकड़ा गया एक युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के जानकी विहार कॉलोनी में बीती मंगलवार की रात लखनऊ बॉयज हॉस्टल में रहने वाले करीब 50 लड़कों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
असलहा, डंडा, बांका लेकर कॉलोनी में खड़ी तीन गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर पथराव किया जिसमें प्रदीप श्रीवास्तव के पैर में चोट लग गई। अंबुज मिश्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि आदर्श उपाध्याय का सर फट गया, उन्हें चार टांके लगे हैं। अभिषेक के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया है। जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि हॉस्टल को बंद कराने के लिए पांच बार पहले भी थाने में शिकायत की गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन