फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Holi played with traditional style, Deputy CM came out riding on a camel in the wedding procession

लखनऊ: अदब के साथ पारंपरिक तरीके से खेली गई होली, बरात में ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम

Mon, 25 Mar 2024 01:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Mar 2024 01:07 PM IST
सार

Holi in Lucknow: लखनऊ की होली अपने  पारंपरिक तरीके से मनाई गई। शहर के चौक में गंगा-जमुनी तहजीब के अनुसार सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर होली खेली। यहां ऊंट की सवारी भी निकली। 

विज्ञापन
Lucknow: Holi played with traditional style, Deputy CM came out riding on a camel in the wedding procession
ऊंट पर सवार डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी में सोमवार की सुबह से ही रंग पर्व के रुझान आने शुरू हो गए। रंग बरसे..... और बलम पिचकारी... की घरों और चौराहों पर धुनों पर बच्चों और बड़ों की मस्ती के साथ सुबह की शुरुआत हुई। देखते ही देखते रंगे-पुते चेहरे सड़कों पर नजर आने लगे। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। खुले मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सब होली के रंगों से सराबोर होते रहे। होली है....के साथ चौक और चौपटिया में परंपरागत होली बरात निकली। ढोल-नगाड़ों पर झूमते शहरियों ने एक दूसरों को जमकर रंग लगाया। दोपहर तक लोग रंग खेलते रहे। शाम ढलने के बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली मिलने की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन

 

नागर जी से लेकर लाल जी टंडन तक होते थे बरात में शामिल

Lucknow: Holi played with traditional style, Deputy CM came out riding on a camel in the wedding procession
लखनऊ की पारंपरिक होली - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ की हृदयस्थली चौक में साहित्य सूर्य अमृत लाल नागर और स्व. लालजी टंडन ने होली बरात की परंपरा शुरू की थी। होली की रंगारंग बरात गंगा-जमुन तहजीब की एक ऐसी परपंरा है, जो आज तक निभाई जा रही है। इसमें विधायक, सासंद, पूर्व राज्यपालों ने भी शिरकत की है। होली बरात में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने शामिल होकर होली की शुभकामनाएं दी। ये बरात कोनेश्वर मंदिर से निकली और खुनखुन जी रोड चौराहा, कमला नेहरू मार्ग, विक्टोरिया स्ट्रीट, मेफेयर तिराहा होते हुए अकबरी गेट, चौक से होकर मुन्नुलाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed