फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: High Court appoints DM as Administrator of the institutions of Christian College Society

लखनऊ : हाईकोर्ट ने क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी के संस्थानों का डीएम को बनाया प्रशासक

Mon, 20 Dec 2021 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 04:23 AM IST
सार

कोर्ट ने कहा कि जो लोग सोसाइटी का प्रबंधन कर रहे है वे तुरंत इसका प्रभार डीएम को सौंप दें।
 

विज्ञापन
Lucknow: High Court appoints DM as Administrator of the institutions of Christian College Society
Lucknow High Court - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्थानीय क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी में कुप्रबंधन के मामले में क्रिश्चियन कॉलेज समेत सोसाइटी के पांचों शैक्षणिक संस्थानों का डीएम लखनऊ को प्रशासक नियुक्त किया है। कोर्ट ने कहा कि जो लोग सोसाइटी का प्रबंधन कर रहे है वे तुरंत इसका प्रभार डीएम को सौंप दें।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने यह आदेश बिशप सुबोध सी मोंदल व अन्य की याचिका पर दिया। इसमें, सोसाइटी में कुप्रबंधन का मुद्दा उठाया गया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका से पता चलता है कि क्रिश्चियन कालेज पूरी तरह कुप्रबंधन की गिरफ्त में है। सोसाइटी चर्च की संपत्तियों को बेचा गया है। सोसाइटी के कुप्रबंधन संबंधी कई मुकदमें अदालतों में चल रहे हैं। सोसाइटी की संपत्तियों को पहले की तरह निस्तारित नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने अंतरिम आदेश में डीएम को सोसाइटी के प्रशाशक के रुप में चार्ज लेकर यह देखने को कहा है कि सोसाइटी के संस्थानों का प्रबंधन समुचित तरीके से हो। अदालत ने याचिका को तीन अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ चार हफ्ते बाद सूचीबद्ध करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के शैक्षणिक संस्थान

  • लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज
  • क्रिश्चियन ट्रेनिंग कॉलेज
  • क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन
  • सेंटिनियलहायर सेकेंडरी स्कूल
  • लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed