फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Guard commits suicide after writing, 'I am troubled by family responsibilities'; suicide note found i

Lucknow: 'मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान हूं' लिखकर गार्ड ने दी जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

Tue, 10 Feb 2026 06:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:33 PM IST
सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा गार्ड ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने पारिवारिक जिम्मेदारियों से परेशान होने की बात लिखी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Lucknow: Guard commits suicide after writing, 'I am troubled by family responsibilities'; suicide note found i
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली।  इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- 'मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं'।
विज्ञापन


उनके भाई जय प्रकाश चौबे के मुताबिक प्रकाश के परिवार में पत्नी ऊषा व दो बेटे मनु और अनुज है। वह लोग गांव में रहते है। भाई ने बताया कि सोमवार की रात प्रकाश ने घर के सारे सदस्यों को फोन किया और खुद को परेशान और दुखी बताते हुए रोने लगा। परिजनों ने उसको समझाया तो उसने फोन काट दिया था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed