{"_id":"628a66f0541a7b793c0d0fcb","slug":"lucknow-ground-breaking-ceremony-3-will-be-known-for-its-grandeur-pm-will-do-land-worship-of-75-thousand-crore-projects-digitally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अपनी भव्यता के लिए जानी जाएगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3, पीएम करेंगे 75 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अपनी भव्यता के लिए जानी जाएगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3, पीएम करेंगे 75 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन
Mon, 23 May 2022 01:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 May 2022 01:30 AM IST
सार
जीबीसी में देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से शनिवार तक 62 उद्योगपतियों ने अपना आना पक्का कर दिया है। इनमें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार तीन जून को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-3) को ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 हजार करोड़ की दो हजार से अधिक की परियोजनाओं का डिजिटली भूमि पूजन करेंगे। जीबीसी में देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से शनिवार तक 62 उद्योगपतियों ने अपना आना पक्का कर दिया है। इनमें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें 12 स्टार्टअप और 14 निवेशक स्टॉल लगाएंगे। ओडीओपी के भी करीब 62 स्टॉल होंगे। नामचीन उद्योगपति अनुभव भी साझा करेंगे। कार्यक्रम में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी परियोजनाओं का भी भूमि पूजन होगा। इसमें 38 सौ करोड़ की लागत से यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बनने वाला मेडिकल डिवाइस पार्क भी है।
विज्ञापन
राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली जीबीसी-3 में करीब तीन हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारी भी हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शासन ने 10 कमेटियां बनाई हैं। आईआईडीसी और मुख्य सचिव जीबीसी में शामिल होने वाली परियोजनाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिड़ला और गोयनका समेत कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने डेढ़ सौ उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा है। तीन करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के सभी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका, पेटीएम के चेयरमैन और सीईओ विजय शेखर शर्मा, आईटीसी के सीईओ संजीव पुरी, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव, मेदांता के चेयरमैन नरेश त्रेहन, फिल्म प्रोड्यूसर व निर्देशक बोनी कपूर, लूलू ग्रुप के एमडी युसूफ अली, ब्रह्मोस के सीईओ और एमडी अतुल दिनकर राणे, टोरंट फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन सुधीर मेहता, ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल, गोदरेज प्रापर्टीज के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशॉ गोदरेज, इंफोसिस के संस्थापक मोहन दास पई, फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाड़िया, गिन्नी फिलामेंट्स के सीएमडी शिशिर जयपुरिया, बैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी अनुराग शर्मा, ग्रीनको ग्रुप के एमडी अनिल कुमार चलमालसेट्टी, एमएक्यू सॉफ्टवेयर के एमडी राजीव अग्रवाल, ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल, गैलेंट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सीपी अग्रवाल, सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड के निदेशक सुखबीर सिंह, नोएडा परिधान निर्यात क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल, एलएंडटी लिमिटेड के एमडी और सीईओ एसएन सुब्रह्मण्यन समेत कई उद्योगपति शामिल होंगे।