फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Governor and Chief Minister wished Independence Day

Lucknow : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Fri, 15 Aug 2025 09:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 09:36 AM IST
सार

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है।

विज्ञापन
Lucknow: Governor and Chief Minister wished Independence Day
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि परम कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है, जिसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा ईमानदारी के साथ निभाना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। यह हमें राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ जोड़ता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
विज्ञापन


सीएम ने जन्माष्टमी की बधाई दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की भी बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कारागारों, पुलिस थानों, रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भजन-कीर्तन तथा झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, मंदिरों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर सफाई, सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं करने को कहा है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed