{"_id":"6435bacc9a5598096e0ea823","slug":"lucknow-girl-s-allegation-doctor-beat-her-up-on-the-allegation-of-mobile-theft-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : किशोरी का आरोप- डॉक्टर ने मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर पीटा, दो युवकों से कराया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : किशोरी का आरोप- डॉक्टर ने मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर पीटा, दो युवकों से कराया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 12 Apr 2023 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:23 AM IST
सार
लड़की के परिजनों के थाने पहुंचने और हंगामा करने पर पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पीजीआई थाने इलाके की एक किशोरी ने एक डॉक्टर पर उसे प्रताड़ित करने और दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों के थाने पहुंचने और हंगामा करने पर पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बताया गया है कि डाक्टर ने घर पर काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। चोरी के आरोप में किशोरी को सोमवार रात अपने घर ले गया। वहां बंधक बनाकर पीटा। फिर दो युवकों के हवाले कर दिया। दोनों उसे एक फ्लैट में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन सुबह जंगल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पीजीआई थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम वृंदावन सेक्टर नौ में रहने वाले डाक्टर उसके घर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। विरोध पर धमकाने लगे। घर से गैस सिलिंडर और चूल्हा उठा ले गए। बोले मोबाइल दो तब सिलिंडर और चूल्हा ले जाना। कुछ देर बाद डॉ. फिर पहुंचे और लेकर अपने साथ चले गए।
विज्ञापन
घर ले जाकर पीटा। इसके बाद इम्तियाज अहमद के सुपुर्द कर दिया। इम्तियाज धमकाकर श्याम सूर्या अपार्टमेंट लेकर पहुंचा। वहां एक फ्लैट में बंधक बनाकर इम्तियाज और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। सुबह बदहवास हालत में बरौली में जंगल में छोड़कर भाग निकले। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची। घरवालों को घटना की जानकारी दी। फिर परिजनों के साथ पीजीआई थाने पहुंची।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किशोरी के आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। वृंदावन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपी डॉ. गौरव मिश्रा, इम्तियाज और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।